BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2024, 2:30 pm
KHABAR : रतलाम कृषि उपज मंडी में शुभ मुहूर्त के हुए सौदे, लहसुन 71171 तो सोयाबीन 5555 रुपए प्रति क्विंटल बिका; किसानों-व्यापारियों का हुआ सम्मान, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। दिवाली की छुट्‌टी के बाद बुधवार को कृषि उपज मंडी व प्याज-लहसुन मंडी खुली। मंडी खुलते ही शुभ मुहूर्त के सौदे हुए। लहसुन 71171 प्रति क्विंटल तो सोयाबीन 5555 रुपए प्रति क्विंटल की बोली लगाकर खरीदा गया। किसान व व्यापारियों ने मंडी के अधिकारियों के साथ मंडी में पहले पूजा अर्चना की। किसानों व व्यापारियों का साफा बांधकर स्वागत किया। इसके बाद शुभ मुहूर्त में नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई।


दिवाली की छुट्टियों के कारण 11 दिन बाद महू रोड स्थित कृषि उपज मंडी व सैलाना बस स्टैंड स्थित प्याज-लहसुन मंडी खुली। मंडी खुलने के एक दिन पहले से किसान अपनी-अपनी उपज ट्रैक्टर ट्रॉलियों से लेकर बड़ी संख्या में पहुंच गए थे।


लहसुन 71171 प्रति क्विंटल, प्याज 16751 रुपए प्रति क्विंटल की बोली लगी
सुबह सबसे पहले लहसुन मंडी में शुभ महूर्त में बोली लगाई गई। लहसुन 71171 प्रति क्विंटल की बोली लगी। प्याज 16751 रुपए प्रति क्विंटल की बोली लगी। लहसुन व प्याज लेकर आए किसान व खरीदने वाले व्यापारी का सम्मान किया। इसके बाद अनाज मंडी में गेहूं, सोयाबीन की नीलामी हुई। ट्रैक्टर ट्रॉलियों में खड़े होकर बोली लगाई।


सोयाबीन 5555 रुपए प्रति क्विंटल तो गेहूं 5601 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किसान व व्यापारी का साफा बांधकर सम्मान किया। इस दौरान मंडी सचिव एमएस मुनिया, मंडी प्रभारी राजेंद्र व्यास, सुरेंद्र सिंह भाटी समेत बड़ी संख्या में किसान व व्यापारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE