देवास। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा देवास के जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बजरंग दल के अभिषेक माली ने बताया कि कार सेवकों की याद में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। पुरे प्रदेश में 20 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर तक ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 20 अक्टूबर 1990 की घटना को लेकर जिसमें कार सेवक एवं कोठारी बंधु शहीद हुए थे उनकी याद में यह रक्तदान शिविर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता द्वारा अलग-अलग जगह पर आयोजित किए जाते हैं उसी कड़ी में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है जहां पर बड़ी संख्या में युवाओं में रक्तदान किया।