भोपाल। बैडमिंटन पार्क तिरुपति अभिनव होम्स अयोध्या बायपास भोपाल में आज से श्रीमद्भागत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 6 से 13 नवंबर तक आयोजित कथा के पहले दिन बुधवार को गंगेश्वर महादेव मंदिर से सुबह 11 बजे कलश यात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गाे से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। इस दौरान डीजे और ढोल पर श्रद्धालुओं ने जमकर डांस किया।
मुख्य आयोजक डॉक्टर श्रीकांत अवस्थी ने बताया कि वृंदावन धाम से पधारे आचार्य मधुसूदन शास्त्री रोज दोपहर 1 बजे से कथा का वाचन करेंगे। 12 नवंबर(मंगलवार) को एकादशी पर कथा सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगी जिसमें सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, सुकदेव विदाई एवं व्यास पूजन होगा साथ ही शाम 4 बजे तुलसी माता और शालिग्राम की बारात गंगेश्वर महादेव मंदिर से निकली जायेगी।
कार्यक्रम की जानकारी
7 नवंबर(गुरूवार)-सुखदेव आगमन वराह अवतार एवं धूव चरित्र
8 नवंबर( शुक्रवार)-सती चरित्र, प्रहलाद चरित्र एवं वामन अवतार
9 नवंबर(शनिवार)- श्रीकृष्ण जन्म एवं नंद महोत्सव
10 नवंबर(रविवार)-श्री कृष्णा बाल लीला, गोवर्धन पूजा एवं 56 भोग
11 नवंबर(सोमवार)- श्री कृष्ण रासलीला, उद्धव चरित्र एवं रुक्मणी विवाह
12 नवंबर(मंगलवार) - सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, सुकदेव विदाई एवं व्यास पूजन, शाम 4 बजे तुलसी माता और शालिग्राम की बारात गंगेश्वर महादेव मंदिर से निकाली जाएगी
13 तारीख(बुधवार)- हवन पूर्णाहुति एवं भंडारा