BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2024, 3:49 pm
KHABAR : अधिवक्ता संघ चुनाव में वोटों की गिनती शुरू, अध्यक्ष पद के लिए राजकुमार मिश्रा चल रहे आगे, सचिव पद पर कांटे का मुकाबला जारी, पढे़ खबर 

Share On:-

छिंदवाड़ा। अधिवक्ता संघ चुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। दूसरे चरण की काउंटिंग पूरी होने तक अधिवक्ता राजकुमार मिश्रा 129 वोट लेकर सबसे आगे चल रहे हैं। जबकि राजेंद्र को 40, रामसिंह सिंह को 55 और संजय गुर्जर के 35 मत मिले है।


उपाध्यक्ष पद को लेकर राजकुमार पवार को 105, श्याम को 25, ममता नामदेव को 29 और सुनील लालवानी को 96 वोट मिले हैं। वहीं, वित्त सचिव पद को लेकर जय राय को 167, संजय चौकसे 45 और शरद मालवी 46 वोट मिले हैं। इसी तरह सचिव पद को लेकर नंदू साहू को 115, देवेंद्र को 92 और अजय भांगे को 35 वोट मिले हैं।


सहसचिव के लिए अवधेश श्रीवास्तव को 115, हिमेश को 96 और नीतू को 39 वोट मिले है। पुस्तकालय सचिव में सूर्यकांत श्रीवास्तव को 170 और राजेंद्र को 36 वोट मिले हैं। अभी तीसरे चरण की काउंटिंग चल रही है। देर शाम तक परिणाम आने की उम्मीद है।


उपाध्यक्ष प्रत्याशी ने लगाया गंभीर आरोप
बार एसोसिएशन चुनाव में उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी ममता नामदेव ने चुनाव प्रक्रिया पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। नामदेव ने कहा कि इन चुनाव को राजनैतिक पार्टी ने हाईजैक कर लिया है। प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं के अलावा भी चुनाव प्रक्रिया में शामिल होते है। मैं पिछले 25 सालों से प्रैक्टिस कर रही हूं। परिसर में महिलाओं के लिए बैठने की व्यवस्था भी नही हैं और न ही वॉशरूम है। कोर्ट परिसर में वकीलों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए मैंने चुनाव मैदान में उतरी हूं।


771 वोट डाले गए थे
बता दे कि मंगलवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कार्यकारिणी पदाधिकारियों के लिए वोटिंग हुई थी। जिसमें 771 वोट डाले गए थे। छंटनी के बाद मतदाता सूची में कुल 886 मतदाताओं को मतदान करने का अधिकार मिला था, जिसमें से 771 अधिवक्ताओं ने अपने मतों का उपयोग किया था। वहीं, आज काउंटिंग के दिन भी काफी गहमागहमी दिखाई दे रही है। अभी तक हुई वोटों गिनती में दो खाली मतपत्र प्राप्त हुए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE