BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2024, 3:54 pm
KHABAR : बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनना शुरू, पीएम मोदी ने 29 अक्टूबर को योजना का किया था शुभारंभ, पेपरलेस और कैशलेस सुविधा मिलेगी, पढे़ खबर 

Share On:-

मंडला। जिले में अब 70 साल या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनना शुरू हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 29 अक्टूबर को योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना के तहत 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों का निरूशुल्क उपचार किया जाएगा। अस्पताल में भर्ती होने पर बुजुर्ग को एक साल में पांच लाख तक इलाज की पेपर लेस और कैशलेस व्यवस्था की गई है।


सीएमएचओ डॉ सरोते ने बताया कि बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मंडला जिले में तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत 6, 7 और 8 नवंबर को जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों में विशेष केम्प लगाए जा रहे हैं।


उन्होंने बताया कि 70 साल से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड, समग्र आईडी नंबर और फोन नंबर के साथ निकटतम शिविर में संपर्क करें। आयुष्मान पोर्टल में ऑनलाइन भी कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE