BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2024, 4:02 pm
KHABAR : उज्जैन में मलखंब स्पर्धा का बहिष्कार, 6 की जगह 4 खिलाड़ियों को शामिल होने की अनुमति, खिलाड़ियों ने शामिल होने से किया इंकार, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। राज्यस्तरीय शालेय मलखंब स्पर्धा के पहले दिन ही विवाद की स्थिति बन गई। बुधवार को सुबह स्पर्धा शुरू होना थी। लेकिन, आयोजकों ने 6 खिलाड़ियों के ग्रुप की बजाय 4 खिलाड़ियों को खिलाने के नियम बताएं। जिसका संभागों से आए खिलाड़ियों ने विरोध कर स्पर्धा का बहिष्कार कर दिया। इससे स्पर्धा नहीं हो सकी।


जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने कहा
सीएफआई के नियमों के तहत ही चार खिलाड़ियों को खेलने के लिए अनुमति दी गई है, जबकि जो खिलाड़ी आए हैं वह 6 के ग्रुप में खेलना चाह रहे है। सीएफआई के नियमों से ही राष्ट्रीय स्पर्धा होना है, इसलिए हम नियमों के तहत ही स्पर्धा आयोजित करेंगे। नेशनल के नियमों के अनुसार ही स्पर्धा आयोजित कराई गई है। फिर भी हम मलखंब के कोच और अन्य पदाधिकारी से चर्चा कर रहे हैं।


नियमों को लेकर विवाद की स्थिति
लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल ने 68वीं राज्यस्तरीय शालेय जिम्नास्टिक और मलखंब प्रतियोगिता 5 नवंबर से उज्जैन में आयोजित की है। बुधवार से 14, 17, 19 वर्ष की मलखंभ प्रतियोगिता लोकमान्य तिलक विद्यालय होनी है। सुबह संभागों से आए खिलाड़ी जब मलखंब स्पर्धा के लिए स्कूल पहुंचे तो यहां पर नियमों को लेकर विवाद की स्थिति बन गई।


खिलाड़ियों ने बताया कि मलखंब की प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए 6 खिलाड़ियों के ग्रुप में खिलाया जाता है। जबकि शिक्षा विभाग की इस स्पर्धा में चार खिलाड़ियों को ही खेलने की अनुमति दी जा रही है। स्पर्धा के लिए विभिन्न संभागों से 6-6 खिलाड़ियों का दल पहुंचा है। इस संबंध में जब अधिकारियों को अवगत कराया गया तो उन्होंने सीएफआई के नियमों का हवाला दे दिया। इन नियमों को लेकर नाराज खिलाड़ियों ने स्पर्धा में भाग लेने से इंकार करते हुए बहिष्कार कर दिया।


नए नियमों से खिलाड़ियों को नुकसान होगा
विवाद की सूचना मिलने के बाद मध्यप्रदेश मलखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू गेहलोत भी लोकमान्य तिलक विद्यालय पहुंच गए। गेहलोत ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से हमने पहले ही प्रपोजल दिया है, जिसमें 6 खिलाड़ियों के शामिल करने का हवाला दिया है। संभाग स्तर पर आयोजित हुई स्पर्धा में छह खिलाड़ियों को ही खेल में शामिल किया है। नए नियम से बच्चों का नुकसान होगा।


इस संबंध में शिक्षा विभाग को स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के लखनऊ मुख्यालय से संपर्क करना चाहिए। बच्चों की मांग वाजिब है। इस संबंध में हम अन्य पदाधिकारी व कोच से चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल स्पर्धा शुरू नहीं हो सकी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE