गुना। एकल अभियान अंचल गुना द्वारा खेल को बढ़ावा देते हुए एकल अभियान अभ्युदय क्लब गुना द्वारा अंचल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी खेल प्रशाल में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला संघचालक गिर्राज अग्रवाल एवं नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने टॉस उछालकर विधिवत खेल प्रतियोगिता का आरंभ कराया। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण किया। नगर पालिका अध्यक्ष गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन वर्धन कर उन्हे बधाई शुभकामनाएं दी। जिला संघ चालक अग्रवाल ने बच्चों से परिचय प्राप्त कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंचल गुना के सभी विधालय के बच्चों ने इस खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर सभी चयनित बच्चे संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर गुना अंचल मान बढ़ाएंगे। खेल संयोजक विकास जैन ने बताया कि एकल की खेल प्रतियोगिता में गुना अंचल के 14 सचों से जिसमें जिला गुना, अशोकनगर, राजगढ़ एवं शिवपुरी जिले के सभी एकल विद्यालय में पढ़ने वाले 380 से अधिक बच्चों ने खेल कूद प्रतियोगिता में लिया गया। उक्त खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद एवं 100, 200 ओर 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया जा रहा हे। जिनको खेल प्रशिक्षक शिवराज सिंह भदौरिया एवं तौफीक खान द्वारा संपन्न कराया जा रहा है।