BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2024, 4:43 pm
KHABAR : रेलवे का बड़ा तोहफा, साउथ के फेमस मंदिरों के कम दाम में कराएगा दर्शन, इंदौर से होगी शुरुआत, यहां करेंगे बुकिंग, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। भारतीय रेलवे मध्य प्रदेश के इंदौर से आगामी 16 दिसंबर को दक्षिण दर्शन यात्रा की शुरुआत करने जा रहा है। यह पूरी यात्रा 9 रात और 10 दिनों के लिए होगी। जिसमें रेलवे की तरफ से दक्षिण के सभी प्रमुख स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इस दौरान यात्रियों के ठहरने खाने-पीने और दर्शन के लिए आने जाने की व्यवस्थाएं भी रेलवे की तरफ से ही कराई जाएगी। 


यह यात्रा इंदौर से शुरू होकर इंदौर में ही खत्म होगी। इस यात्रा के लिए ट्रेन में विशेष सर्व सुविधा युक्त एलएचबी कोच लगाए गए है। यात्रा तीन श्रेणियों में यात्रियों को सुविधा प्राप्त प्रदान करेगी। प्रथम श्रेणी स्लीपर क्लास में 18 हजार रुपए प्रति व्यक्ति के मान से यह पूरी यात्रा करवाई जाएगी। थर्ड एसी श्रेणी के लिए 29 हजार 500 और सेकंड एसी श्रेणी के लिए 39 हजार प्रति व्यक्ति का पैकेज रेलवे के द्वारा तय किया गया है।


इस टूर पैकेज की शुरुआत इंदौर से होगी। इस स्पेशल ट्रेन में सफर करने वाले यात्री इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल और नागपुर स्टेशनों से बोर्डिंग/डिबोर्डिंग कर सकेंगे। इस यात्रा में तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और तिरुवनंतपुरम के मशहूर मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्री इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन जाकर कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE