BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2024, 4:57 pm
BIG NEWS : मंदसौर की नई आबादी थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोबाईल टॉवर की बेशकीमती सामग्री चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के बदमाश चढ़े हत्थे, पूछताछ में कबूली वारदात, पढ़े ललित शंकर धाकड़ की खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर की नई आबादी थाना पुलिस ने मोबाईल टावर की बेशकीमती समाग्री चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के चार बदमाशो को पकड़ा,  जिनके पास से चोरी किया हुआ माल भी बरामद किया है। पुरे मामले का खुलासा एसपी अभीषेक आनंद ने प्रेसवार्ता मे किया‌‌। एसपी ने बताया कि पुलिस थाना नई आबादी द्वारा मोबाईल टावर के उपकरणों को चोरी करने वाले अन्तराज्यीय गैंग के शातिर बदमाशो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपीयो से 20 लाख का चोरी किया गया माल भी जप्त किया गया है। तो वही चोरी में उपयोग आने वाली एक चार पहिया वाहन भी जप्त किया। एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि आरोपियों द्वारा मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश ,गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों की कुल 47 जगहों पर मोबाईल टावर में लगे उपकरणो को चोरी करने जैसी वारदात करना कबूला‌ है।  

बता दे कि मंदसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनन्द द्वारा सम्पत्ति संबंधित अपराधो पर नकेल कसने हेतु निर्देशित किया गया था जो दिये गये निर्देशो पर कार्यवाही करते नई आबादी थाना प्रभारी वरुण तिवारी व टीम ने यह बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस गिरफ्तार बदमाशो से आगे की पुछताछ कर रही है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE