BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2024, 5:07 pm
KHABAR : भारत माता की मूर्ति खंडित करने का मामला, हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, नई मूर्ति स्थापित करने की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। कलेक्ट्रेट स्थित गुलाब चक्कर संग्रहालय में रखी भारत माता की मूर्ति खंडित हुए आज 14 दिन हो गए है। अभी तक पुलिस मूर्ति खंडित करने वालों की तलाश नहीं कर पाई।


बुधवार दोपहर को प्रशासन के खिलाफ सर्व हिंदू समाज ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी और नई मूर्ति बनवाकर स्थापित करने की मांग की। बता दें कि, 24 अक्टूबर को सुबह हिंदू संगठनों को सूचना मिली थी कि पुराने कलेक्ट्रेट स्थित संग्रहालय में रखी भारत माता की मूर्ति टूटी हुई है। संग्रहालय में वर्तमान में रैनोवेशन का काम किया जा रहा है। तब संगठन पदाधिकारियों ने वहां पहुंचकर विरोध जताया।


मौके पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे। इसके आद अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। लेकिन, अभी तक पुलिस मूर्ति खंडित करने वालों की तलाश नहीं कर पाई है। पूरा मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इसी को लेकर बुधवार को हिंदू जागरण मंच और सर्व हिंदू समाज कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुआ। इस दौरान नारेबाजी कर प्रशासन की धीमी कार्रवाई को लेकर विरोध जताया और कलेक्टर के नाम एसडीएम अनिल भाना को ज्ञापन सौंपा।


अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप
हिंदू हिंदू जागरण मंच के साथ सर्व हिंदू समाज ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। भारत माता के जयकारे लगाते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारियों का कहना था कि 2018 में भारत माता की मूर्ति श्री राम सेना संघठन द्वारा हनुमान ताल में स्थापित करना तय हुआ था। मूर्ति को उस समय स्थापित भी किया। लेकिन कुछ असंतोष व्यक्तियों द्वारा आपत्ति लिए जाने पर मूर्ति वहां से हटा दी


तब नगर निगम की एमआईसी ने प्रस्ताव पारित कर उक्त स्थान पर मूर्ति स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया। लेकिन, वहां मूर्ति स्थापित नहीं करते हुए गुलाब चक्कर संग्रहालय में लाकर रख दी। तब से किसी भी प्रशासनिक अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि विगत दिनों असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति खंडित कर दी। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि 7 दिन में नई मूर्ति स्थापित नहीं होती है, तो संगठन और सर्व हिंदू समाज बड़ा प्रदर्शन करेगा।


यह रहे मौजूद
इस दौरान श्री राम सेना जिला अध्यक्ष भूपेंद्र निनामा, संजय निनामा, विजय यादव, नंदकिशोर मीणा, गौरव डाबर, महेश डोडियार, जगदीश पाटीदार, हिंदू जागरण मंच के राजेश कटारिया, जगदीश पाटीदार, कमलेश ग्वालियरी, रमेश परमार आदि कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE