BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में करोड़ों का.. <<     BIG NEWS : राहगीर अभियान बना किसानों के लिए बड़ी.. <<     BIG NEWS: जगदीश मालवीय पदोन्नत, आगर मालवा में.. <<     कसरावद में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 का शुभारंभ, 15 से 30.. <<     VIDEO NEWS: रोज़ी-रोटी की जद्दोजहद बनी मौत,बबूल का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2024, 5:42 pm
KHABAR : 6 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य, नागरिक आपूर्ति निगम ने शुरु की तैयारी, 174 वेयरहाउस तैयार, 120 से अधिक केंद्र बनेगें, पढे़ खबर 

Share On:-

मध्य प्रदेश सहित जबलपुर जिले में भी 2 दिसंबर से धान खरीदी शुरू होगी, लिहाजा जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार धान खरीदी की जिम्मेदारी मप्र राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) की बजाय नागरिक आपूर्ति निगम (नान) को दी गई है। बता दें कि हाल ही में हुए धान खरीदी घोटाले की जांच में पाया गया था कि मार्कफेड के तहत खरीदी के दौरान किसानों पर सही ढंग से कंट्रोल नहीं था, जिससे बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई और सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। 2 दिसंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी के लिए अब तक कुल 174 वेयरहाउस की व्यवस्था की गई है। इस बार धान को खुले में नहीं रखा जाएगा।


धान खरीदी के लिए 6 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य
नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक दिलीप किरार ने बताया कि अब तक जबलपुर-बालाघाट सहित 18 जिलों में मार्कफेड धान और गेहूं की खरीदी कर रहा था, परंतु अब शासन स्तर पर निर्णय लिया गया है कि मध्य प्रदेश के सभी जिलों में नान खरीदी करेगा। शासन से मिले आदेश के बाद जबलपुर जिले में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कलेक्टर के निर्देश पर टीम काम कर रही है।


नान ने इस वर्ष धान खरीदी के लिए 6 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए लगभग 120 केंद्र बनाए जाएंगे। जिला प्रबंधक का कहना है कि पिछले साल करीब 36 वेयरहाउस को ब्लैकलिस्ट किया गया था, और उनके बारे में विचार किया जा रहा है कि धान खरीदी के दौरान इनका उपयोग करना है या नहीं?


धान खरीदी को लेकर तैयारियां शुरू
नान के जिला प्रबंधक दिलीप किरार ने बताया कि निश्चित रूप से पिछले साल धान खरीदी में बड़ी गड़बड़ी सामने आई थी, इस वर्ष पर्याप्त कर्मचारियों के साथ धान खरीदी की जाएगी। उन्होंने बताया कि धान खरीदी के लिए पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है। हाल ही में कलेक्टर दीपक सक्सेना ने धान खरीदी को लेकर नान के अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक भी ली है। अब जबकि धान खरीदी का काम नान कर रहा है, तो तिलहन खरीदी का काम मार्कफेड को सौंपा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE