BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में करोड़ों का.. <<     BIG NEWS : राहगीर अभियान बना किसानों के लिए बड़ी.. <<     BIG NEWS: जगदीश मालवीय पदोन्नत, आगर मालवा में.. <<     कसरावद में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 का शुभारंभ, 15 से 30.. <<     VIDEO NEWS: रोज़ी-रोटी की जद्दोजहद बनी मौत,बबूल का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2024, 7:54 pm
KHABAR : जिले के मनासा, जावद व रामपुरा के न्यायालय परिसर में होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन, इस तारीख को पहुंचकर उठा सकते हैं लाभ, समझौता योग्य प्रकरणों को मिलेगी प्राथमिकता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला मुख्‍यालय नीमच तथा तहसील मुख्‍यालय मनासा, जावद एवं रामपुरा न्‍यायालय परिसर में राष्‍ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्‍ली के निर्देशानुसार वर्ष 2024 की चौथी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 दिसम्‍बर, 2024 (शनिवार) को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रधन जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश विरेन्‍द्र सिंह राजपुत के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उक्‍त नेशनल लोक अदालत में नीमच, मनासा, जावद एवं रामपुरा के न्‍यायालयों में विचाराधीन समझौता योग्‍य समस्‍त दाण्डिक, सिविल, विविध, मोटर दुर्घटनादावा, विद्युत अधिनियम, नगरपालिका, नगर पंचायतों , श्रम, बैंक, इत्‍यादि के प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह और समझौते द्वारा किया जायेगा।
पक्षकारों से आग्रह है, कि उपरोक्‍त श्रेणी के समझौता योग्‍य प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्‍यम से कराने हेतु अपने अभिभाषकों से सम्‍पर्क करें व सम्‍बन्धित कार्यालयों में सहमति प्रस्‍तुत करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE