देवास। औद्योगिक थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रीज एरिया से लेड की सिल्लियां चोरी होने का मामला सामने आया था पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफतार किया है थाना प्रभारी शशिकांत चोरसिया ने बताया की सार्थक व्यापार इंडस्ट्री ओर एक अन्य इंडस्ट्री से लेड सिल्लियाँ चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी,जिस पर तत्काल प्रकरण दर्ज किया गया। मामले मे पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया और सीएसपी दीशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई। टीम ने औद्योगिक क्षेत्र सीसीटीवी फुटेज खंगाले एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर से सुचना मिली की थाना क्षेत्र के एक कबाडी मुबारिक ओर कुछ जुआरी लडको के द्वारा सिल्लियों की चोरी करकर बाहर बेची जा रही है। पुलिस ने तत्काल मामले में आरोपी रोहित उर्फ काला ओर अभिषेक यादव दोनों निवासी बावड़ियां को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात करना कबूल की है।आरोपियों से 23 लेड सिल्लियाँ करिब एक लाख रूपये का माल बरामद किया है वहीं चोरी की घटना का मास्टर माइंड कबाड़ी मुबारिक ओर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।