नीमच। आज 7 नवंबर गुरुवार को दोपहर में पुलिस कंट्रोल रूम पर क्राइम मीटिंग लेंगे एसपी अंकित जायसवाल जिसमें मासिक अपराधों की समीक्षा,सीएम हेल्पलाइन कितनी पेंडिंग हे, महिला संबन्धित अपराधों में पुलिस थाना चौकी स्तर पर सख्ती बरतें और मंजनू और असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही, सायबर फ्रॉड रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक करना, मादक पदार्थाे के प्रकरणों में पूरी तरह से पारदर्शिता रखे, पुलिस अपने आंचरण को साफ रखे, शहर जिले में बड़ती चोरियो के प्रकरणों की रोकथाम के लिए गश्त बढ़ाये कोटवार नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों से समन्वय बनाकर अपराधों पर अंकुश लगाये, पुलिस का आम लोगों में समन्वय स्थापित हो, थाना स्तर पर पेंडिंग अपराधों का समय सीमा में निराकरण हो, अवैध तरिके से गौवंश परिवहन पर रोक लगाने को लेकर संबन्धित लोगों से समन्वय बनाकर वाहनों को पकड़े, बैंक एटीम पर गार्ड कैमरे और बाजारों में मुख्य चौराहो पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चालू हो और संदिग्ध लोगों की निगरानी हेतु पुलिस मूमेंट रहे, इन दिनों धार्मिक स्थलों पर हो रही घटनाओ को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे पुजारी अनिवार्य रूप से जहाँ दान पात्र रखे हो वहाँ सुरक्षा की दृष्टि से चौकीदार या पुजारी वहाँ रात्रि में सतर्क रूप से मौजूद हो, स्कुल कॉलेजो के आसपास लगी गुमटीयो में मादक पदार्थ बिक्री छात्रों से ठगी छेड़छाड़ जैसे अपराधों को रोकने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग चलाये, शहर और कस्बा में कुछ जगह गाँजा स्मैक बिक रही उस पर रोक लगाये जुआ सट्टा पूर्णरूप से प्रतिबंध हो सभी सोशल प्लेटफार्म पर चल रही गतिविधि की जानकारी के लिए सी आई सेल को एक्टिव करें जहाँ ट्रैफिक बाधित होता वहाँ पुलिस का मूमेंट रहे धार्मिक और जूलूस जलसे अन्य कार्यक्रम में पुलिस बल लगा रहे यह बिन्दु मुख्य रहेंगे।