सिंगोली। नगर निकाय में पदस्थ नवागत प्रभारी सीएमओ प्रमिला ठाकुर ने बुधवार को स्वच्छता मिशन के तहत नया बस स्टेंड स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए व्यवसायियों को जहां प्रतिष्ठानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने और गीला कचरा और सूखा कचरा अलग अलग रखने की सलाह दी, वहीं सभी दुकानदारों को अपने अपने प्रतिष्ठान पर डस्टबीन रखने की भी हिदायत दी।
निरीक्षण के दौरान व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर डस्टबीन के अभाव में कचरा बिखरा होने, और गीला व सूखा कचरा एक ही डस्टबीन में पाए जाने पर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में कुल 5 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जप्त करते हुए 1950 रुपए समन शुल्क के रूप में वसूले गए।
कार्यवाही के दौरान नगर परिषद सीएमओ प्रमिला ठाकुर के अलावा वरिष्ठ लेखापाल कपिल सिंह ने राजावत, स्वच्छता प्रभारी दिलीप जोशी, सागरमल सेन, वंदना शर्मा, आशीष कोठारी, आरिफ हुसैन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।