BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में करोड़ों का.. <<     BIG NEWS : राहगीर अभियान बना किसानों के लिए बड़ी.. <<     BIG NEWS: जगदीश मालवीय पदोन्नत, आगर मालवा में.. <<     कसरावद में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 का शुभारंभ, 15 से 30.. <<     VIDEO NEWS: रोज़ी-रोटी की जद्दोजहद बनी मौत,बबूल का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2024, 1:56 pm
BIG NEWS : एमपी उपचुनाव में सरकार की परीक्षा, लोकसभा चुनाव में डॉ मोहन और वीडी शर्मा ने दिखाया था कमाल, अब बुधनी में जीत का अंतर और विजयपुर में रामनिवास की दांव पर प्रतिष्ठा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों के उपचुनाव डॉक्टर मोहन यादव सरकार के लिए बड़ी परीक्षा की तरह हैं। अमरवाड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव के बाद हो रहे इन दो सीटों के उपचुनाव की अलग-अलग चुनौतियां हैं। बुधनी में साल 2003 से लगातार जीत रही भाजपा के सामने जीत का अंतर बरकरार रखने की चुनौती है तो वंही विजयपुर में मंत्री रामनिवास रावत के गढ़ में कमल खिलाना बड़ी चुनौती है। कांग्रेस में रहते रामनिवास रावत यहां से 6 बार विधायक रहे है। रावत पहली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे है।


कांग्रेस की परंपरागत सीट पर रामनिवास रावत की प्रतिष्ठा दांव पर
कांग्रेस ने रामनिवास रावत के विरुद्ध आदिवासी नेता मुकेश मल्होत्रा को प्रत्याशी बनाकर चुनाव को रोचक बना दिया है। दूसरी वजह यह है कि विजयपुर कांग्रेस की ही परंपरागत सीट रही है। यहां से रामनिवास रावत ही कांग्रेस के टिकट पर छह बार विधायक रहे हैं। इसी कारण कांग्रेस के दिग्गज नेता भी यहां जोर लगा रहे हैं। सीट निकालना रामनिवास रावत के लिए इस कारण भी प्रतिष्ठा का प्रश्न हैं क्योंकि वह विधानसभा का सदस्य निर्वाचित हुए बिना मंत्री बने हुए हैं। यहां भाजपा को जीत नहीं बल्कि वोटों के अंतर की चिंता है। इन दोनों विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए भाजपा संगठन और सरकार दोनों ने ही ताकत झोंक दी है।


बुधनी में मोहन यादव और शिवराज सिंह के लिए चुनौती
बुधनी से भले ही भाजपा ने रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है, लेकिन परंपरागत सीट पर जीत का अंतर बरकरार रखने की जिम्मेदारी तो शिवराज सिंह चौहान पर ही है। शिवराज सिंह इन दिनों झारखंड के चुनाव प्रभारी हैं। वे पूरा समय झारखंड को ही दे रहे हैं। बुधनी में उनके बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान रमाकांत भार्गव के पक्ष में वोट मांग रहे हैं तो वहीं सीएम डॉक्टर मोहन यादव भी जमकर पसीना बहा रहे है।


प्रतिष्ठा बचाने के लिए संगठन और सरकार जुटे
कांग्रेस ने यहां से अपने पुराने नेता राजकुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया है। राजकुमार पटेल इस सीट से 1993 में विधायक चुने गए थे। उनके जातिगत वोट भी यहां बड़ी संख्या में है। इसलिए बीजेपी के सामने जीत का पिछला रिकॉर्ड बरकरार रखने की चुनौती है। वहीं श्योपुर की विजयपुर सीट पर वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत की प्रतिष्ठा बचाने के लिए संगठन और सरकार जुट गए हैं।


दोनों सीटों पर मुख्यमंत्री और संगठन का खास ध्यान
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुधनी में सैकड़ों करोड़ रुपये के कार्यों के शुभारंभ के साथ और 9 अक्टूबर को विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में वन समितियों का सम्मेलन कर चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी। दोनों सीटों पर उनका विशेष ध्यान है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भी दोनों सीटों पर कार्यकर्ताओं की बैठक से लेकर बूथ प्रबंधन तक जमावट कर ली है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE