BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2025, 7:07 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में सुपोषण समिति की बैठक सम्‍पन्‍न, अधिकारियों को दिए जिले की सभीआंगनवाड़ी केंद्र निर्धारित समय पर खुलवाने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्र निर्धारित समय पर खुले और सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका समय पर केंद्रों में उपस्थित हो। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला स्‍तरीय पोषण स‍मिति की बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर, संयुक्‍त कलेक्‍टर प्रीती संघवी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी टीसी मेहरा, मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ.महेन्‍द्र पाटिल, जिला आयुष अधिकारी डॉ.आशिष बोराना एवं सभी बीएमओ, सीडीपीओ, उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर  ने निर्देश दिए, कि बगैर किसी वैध कारण के अनुपस्थित रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। कलेक्‍टर ने कहा कि पिछले माह में एक से सात दिवस अनुपस्थित एवं 0 दिवस उपस्थि‍त रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के विरूद्ध सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाए। साथ ही पिछले माह में जितने भी दिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका अनुपस्थित रही है, उतने दिवस का वेतन कटोत्रा किया जाए। उक्‍त कार्यवाही कर, प्रतिवेदन प्रस्‍तुत करने के निर्देश जिला महिला बाल विकास अधिकारी को दिए। बैठक में टेकहोम राशन वितरण, एवं नाश्‍ता एवं भोजन वितरण की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए, कि टेकहोम राशन वितरण एवं नाश्‍ता भोजन वितरण की शतप्रतिशत रिर्पाेटिंग करवाई जाए।
कलेक्‍टर ने मनासा एवं जावद के सीडीपीओ को सुपोषण अभियान के तहत सेम एवं मेम श्रेणी के बच्‍चों का पुनरू सर्वे करवाकर , सात दिवस में बच्‍चों को चिन्हित करने के निर्देश देते हुए कहा, कि इस सर्वे में पाये जाने वाले सेम एवं मेम श्रेणी के सभी बच्‍चों के लिए स्‍वास्‍थ्‍य शिविर आयोजित करवाए और उन्‍हें सुपोषण बास्‍केट वितरित करवाएं।
कलेक्‍टर ने पोषण ट्रेकर एप्‍प पर दर्ज बच्‍चों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए, कि आंगनवाडी केंद्र में दर्ज एवं पोषण आहार प्राप्‍त करने वाले शतप्रतिशत बच्‍चों को पोषण ट्रेकर एप्‍प पर अनिवार्य रूप से दर्ज करवाएं। कोई भी बच्‍चा छूटे नहीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE