मंदसौर। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर अदिती गर्ग ने ग्राम लदुसा में शासकीय स्कूल में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की।
इस दौरान राजेश दीक्षित, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, एएसपी गौतम सोलंकी, बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थी, ग्रामीण जन, पत्रकार मौजूद थे।