BREAKING NEWS
KHABAR : टीकाकरण दिवस का अधिकारियों ने किया औचक.. <<     KHABAR : सरदार सरोवर बांध पर ऐतिहासिक समझौता! मध्य.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली तत्काल.. <<     KHABAR : शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में मानसिक.. <<     KHABAR : बगलामुखी मंदिर में दान अनियमितता की.. <<     शिवपुरी: तहसीलदार पर गंभीर आरोप, पीड़ित ने FIR.. <<     BIG NEWS : तस्करी के नेटवर्क पर खाकी का शिकंजा नीमच.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की सब जेल कॉलोनी में नाबालिग ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच CRPF परिसर में दर्दनाक हादसा, सीवरेज.. <<     VIDEO NEWS: महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने चलाया.. <<     VIDEO NEWS: 65 साल पुरानी बेधड़क बिल्डिंग ने डराया,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच विधानसभा को मिली 52 लाख की सौगात,.. <<     खरगोन: PMGSY की बड़ी लापरवाही, वैकल्पिक पुलिया पर.. <<     दतिया उपचुनाव से पहले प्रशासन अलर्ट,.. <<     सेगांव के जिरातपुरा में करंट लगने से एक बैल.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में 'SAFE CLICK-2026' अभियान, पुलिस.. <<     KHABAR : शरीर पर मिट्टी लगाकर नदी किनारे चिता पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2025, 6:12 pm
KHABAR : लंगड़ी चाल ने पुलिस को चोर तक पहुंचाया, तीन चोरों से 10 लाख का सामान बरामद, पूछताछ में होंगे और खुलासे, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एरोड्रम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोर को उसकी चाल से पहचान कर चोरी किया हुआ 10 लाख का सामान भी बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस अन्य चोरी के मामले में भी पूछताछ कर रही है।


जानकारी देते हुए डीसीपी विनोद मीणा ने बताया कि, नरीमन सिटी में चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद तमाम सीसीटीवी फुटेज और सबूत के आधार पर संदीप उर्फ संजू उम्र 27 वर्षीय नामक युवक को गिरफ्तार किया गया। जिस पर 26 अपराध दर्ज हैं। आरोपियों ने अन्य दो साथियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके दो अन्य साथी भूपेंद्र उर्फ भूरा और सुनील नमक दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।


मामले में पूछताछ की जा रही है। अन्य दो आरोपियों पर भी अपराधी प्रकरण दर्ज हैं। चोरों के पास से सोना चांदी के जेरवरात सहित दो भगवान की मूर्तियां भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि, आरोपी जेल से छूटने के बाद दोबारा से आपराधिक वारदातें करने लगते थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE