मनासा। विधायक अनिरुद्ध माधव मारु की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री किसान कल्याण, लाडली बहना योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि वितरण के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राही मौजूद रहे। मुख्य आयोजन का सीधा प्रसारण भी उपस्थितों को दिखाया गया।