BREAKING NEWS
BIG NEWS : ग्राम हांसपुर में जहरीले जानवर के काटने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : एमपी बिड़ला सीमेंट ने परफेक्ट होम.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधों का.. <<     KHABAR : मनासा में विधानसभा स्‍तरीय बीएलओ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्‍टर चंद्रा ने किया मोरवन, रामनगर,.. <<     KHABAR : जिले में न्यायाधीशगणों के विशिष्ट आतिथ्य.. <<     REPORT : संयुक्त दल की चलित लैब से जांच एवं नमूना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बाजरा एवं मक्का के नमूने अमानक पाये जाने.. <<     KHABAR : कलेक्‍टर चंद्रा ने महर्षि सांदिपनी.. <<     KHABAR : शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय जावद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम में शाही सवारी के साथ.. <<     KHABAR : करणी सेना परिवार ने एडीशनल एसपी साहब को दी.. <<     KHABAR : नेपानगर के सीता नहानी पर कलेक्टर ने किया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2025, 3:37 pm
BIG NEWS : प्रदेश के 35 लाख किसानों को बड़ी राहत, गुरु पूर्णिमा उत्सव का ऐलान, लाडली बहनों को मिलेगा तोहफा, 49 हजार से अधिक पद मंजूर, कैबिनेट बैठक में इन अहम फैसलों पर लगी मुहर, पढे़ खबर   

Share On:-

भोपाल। मोहन यादव कैबिनेट ने पूर्व, मध्य और पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनियों में 49 हजार 263 नए पदों को मंजूरी दी है। इस फैसले के बाद तीनों कंपनियों में नियमित पदों की संख्या 77,298 हो जाएगी। इससे कंपनियों के काम और पावर डिस्ट्रीब्यूशन में सुधार आएगा, तो संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या घटेगी।


कैबिनेट ने 35 लाख किसानों की 84.17 करोड़ रुपए सिंचाई जलकर ब्याज एवं पेनल्टी माफ कर दी है। सरकार किसानों से उड़द और मूंग खरीदने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखेगी। केंद्र ने अभी कम मात्रा में खरीदी की मंजूरी दी थी, जिसे बढ़वाया जाएगा।


होटल लेक व्यू रेसिडेंसी को लेकर फैसला
कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम राजेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि सरकार ने राजधानी के होटल लेक व्यू रेसिडेंसी को डिजाइन करने और निर्माण के साथ उसके संचालन, हस्तांतरण के आधार पर पीपीपी मोड पर सौंपने को मंजूरी पहले ही दी थी।


अब यह तय किया गया है कि लीज के पंजीयन और स्टांप ड्यूटी की प्रतिपूर्ति (रीइंबर्समेंट) विभागीय बजट से की जाएगी। निवेश संवर्धन (इन्वेस्टमेंट प्रमोशन) के लिए यह तय किया गया है कि जो भी डेवलपर आएगा उसे प्रतिपूर्ति की सुविधा दी जाएगी।

प्रदेश के 35 लाख किसानों को बड़ी राहत
प्रदेश के 35 लाख किसानों पर कृषि सिंचाई जलकर के ब्याज और पेनल्टी के 84.17 करोड़ रुपए बकाया हैं। जल संसाधन विभाग लगातार तकादा लगा रहा था। अब सरकार ने तय किया है कि किसानों से यह राशि नहीं ली जाएगी। कैबिनेट ने राशि माफ करने की मंजूरी दे दी है।


यह योजना साल 2026 तक रहेगी और सभी किसानों को एक साल में मूलधन की राशि जमा करने का मौका मिलेगा।


कैंपा फंड में मिले 1478 करोड़, नए कामों को मंजूरी
वन विभाग की प्रतिकरात्मक वन रोपण निधि (कैंपा फंड) की वार्षिक कार्ययोजना को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है। कैबिनेट ने 1478.38 करोड़ रुपए सहित कैंपा फंड से किए जाने वाले कामों को मंजूरी दी है। एमपी की वन भूमि के डायवर्जन के बाद पहले यह राशि भारत सरकार को मिलती है और बाद में केंद्र सरकार राज्य को यह राशि देती है।


इस राशि से पौधारोपण, बिगड़े वनों का सुधार, नदियों के पुनर्जीवन, वन सीमा से लगे गांवों में बांस आदि पौधों का रोपण, ग्रामीणों की क्षमता-विकास, नगर वनों को तैयार करने जैसे काम किए जा सकेंगे।

मूंग-उड़द की ज्यादा खरीदी के लिए केंद्र को पत्र लिखेंगे
प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की खरीदी के लिए सरकार की सिक्योरिटी, नुकसान की प्रतिपूर्ति और रबी सीजन 2024-25 में टारगेट से ज्यादा खरीदी गई ग्रीष्मकालीन मूंग की स्वीकृति पर कैबिनेट में चर्चा के बाद फैसला किया गया।


इस दौरान 20 लाख टन मूंग खरीदी की संभावना है। भारत सरकार से 3.51 लाख मीट्रिक टन खरीदी की मंजूरी मिली है। कैबिनेट ने तय किया है कि भारत सरकार को पत्र लिखा जाए कि 8.57 लाख मीट्रिक टन खरीदी की मंजूरी केंद्र की ओर से दी जाए।


मूल्य सूचकांक स्टांप अधिनियम संशोधन विधेयक मंजूर
कैबिनेट में भारतीय स्टांप अधिनियम 1899 के अनुच्छेद 1 (क) के अंतर्गत अधिनियम के अनुच्छेदों में संशोधन के लिए भारतीय स्टांप (मध्यप्रदेश संशोधन) विधेयक 2025 को कैबिनेट मंजूरी दी गई है। मूल्य सूचकांक के इस संशोधन विधेयक से राज्य सरकार को 212 करोड़ का राजस्व मिलेगा। संशोधन को कैबिनेट ने मंजूरी दी है।


आदिवासी क्षेत्रों में 66 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की मंजूरी
महिला और बाल विकास विभाग में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आदिवासी क्षेत्रों में 66 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की स्वीकृति देने और पदों की मंजूरी के साथ आंगनबाड़ी भवन बनाने को भी कैबिनेट में मंजूरी दी गई है।


66 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 66 सहायिका और दो सुपरवाइजर के पदों को भी स्वीकृति दी गई। साल 2025-26 से साल 2028-29 के बीच इस योजना पर 19.91 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।


विधायक विजन डॉक्यूमेंट के लिए अनुपूरक बजट में प्रावधान
विधायक विजन डॉक्यूमेंट 2023 से 2028 के लिए तैयार करेंगे। इसके लिए प्रभारी मंत्री जिलों में जाकर विधायकों के साथ चर्चा करके विजन डॉक्यूमेंट तैयार कराएंगे। आने वाले अनुपूरक बजट में विकास कार्यों के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। इस पर 2028 तक काम पूरा करना है।


13 से 19 जुलाई तक विदेश दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 से 19 जुलाई तक दुबई और स्पेन का दौरा करेंगे। इस दौरान व्यवसायिक बैठकें, निवेश प्राप्त करना, अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बनाने का काम होगा। साथ ही प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, वैश्विक निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। एमपी की ब्रांडिंग भी मुख्यमंत्री करेंगे।

कैबिनेट बैठक से पहले इन मुद्दों पर भी चर्चा हुई
रक्षाबंधन पर 250 रुपए लाड़ली बहना योजना में अलग से दिए जाने का फैसला मुख्यमंत्री ने लिया है। इसके लिए एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों को 12 जुलाई को राशि दी जाएगी।

ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की साधिकार समिति की 63वीं बैठक में लिए गए फैसलों का कैबिनेट के समक्ष प्रजेंटेशन किया गया। दस जुलाई को गुरु पूर्णिमा के मौके पर स्कूलों और अन्य स्थानों पर कार्यक्रम होंगे।

निषादराज जयंती पर सम्मेलन 10 जुलाई को होगा। मछली पालन करने वालों के लिए योजनाएं घोषित की जाएंगी। पांच करोड़ की लागत से केवट समाज प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा।स्थानीय निधि संपरीक्षा (राजपत्रित) सेवा भर्ती नियम 1991 में संशोधन को भी मंजूरी देने पर चर्चा हुई।

ऊर्जा विभाग द्वारा बिजली की 5 से 10 फीसदी वैरिएबल टैरिफ पर बिजली खरीदी के एग्रीमेंट्स को ओपन टेंडर के मामले में भी चर्चा की गई।
लुधियाना में 15606 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। 20 हजार 275 से अधिक को रोजगार मिलेगा।

बीआरटीएस हटने से अच्छे परिणाम सामने आए हैं। हादसे में 51 प्रतिशत की कमी आई है। 70 प्रतिशत मौतें कम हुई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE