BREAKING NEWS
महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<     NEWS : बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड में हर्षाेल्लास.. <<     खंडवा में दशोरा नागर समाज महिला मंडल ने.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 17 अगस्त को निकलेगी महासंगम.. <<     VIDEO NEWS: कंधों पर कांवड़, दिल में भोलेनाथ… ‘हर-हर.. <<     खरगोन के देवली गांव में 5 दिन से कुएं में फंसा.. <<     उद्योग मेले में ₹4.50 करोड़ से ज्यादा के निवेश.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<     KHABAR : अच्छी बारिश की कामना को लेकर देवरी खवासा.. <<     KHABAR : प्रेस क्लब मनासा के वार्षिक चुनाव संपन्न,.. <<     जावी के ऐतिहासिक नागेश्वर धाम में नागपंचमी.. <<     KHABAR : वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति का ध्वजारोहण.. <<     खनियांधाना के बड़े महाराज भानुप्रताप सिंह.. <<     BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2025, 6:25 pm
KHABAR : श्रावण सोमवार पर होने वाले स्नान के लिए तैयारी रखने के दिये निर्देश, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने श्रृंगेश्वर धाम पर गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण सोमवार के पूर्व की तैयारियों का निरीक्षण, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर

Share On:-

झाबुआ। माही नदी एवं मधुकन्या नदी के संगम पर स्थित श्रृंगेश्वर धाम पर गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण सोमवार के पूर्व की तैयारियों का कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल ने जायजा लिया।
श्रृंगेश्वर धाम पर की गयी तैयारियों के सम्बंध में एसडीएम सुश्री तनुश्री मीणा द्वारा अवगत कराया कि वर्तमान में नदी किनारों को बाँस -बल्ली से सुरक्षित किया गया है, स्नान के लिए अलग से कम गहरे स्थान का चुनाव किया गया है 40 कोटवारों की ड्यूटी लगाकर सुरक्षा के इंतेजाम किये गये है एवं किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम एवं कुशल गोताखोर उपस्थित है।
गुरु पुर्णिमा स्नान के सम्बन्ध में कलेक्टर नेहा मीना ने निर्देशित किया कि स्नान के स्थान पर उचित सूचना हेतु बैनर लगाया जाए, भीड़ की स्थिति में कोटवारों के अतिरिक्त पटवारियों की ड्यूटी लगायी जाए, अतिरिक्त बैरीकेडिंग की व्यवस्था के लिए कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया, साथ ही गोताखोरो हेतु नाविकों की मदद लिये जाने के लिए निर्देशित किया।
साथ ही कलेक्टर ने सेण्ट्रल अनाउंसमेण्ट सिस्टम की व्यवस्था करने एवं 15 वर्ष की आयु से कम बच्चों के स्नान के लिए नवनिर्मित में कुण्ड में कराये जाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये, कलेक्टर ने कहा कि सम्पूर्ण अमला सक्रिय रहे प्रत्येक श्रावण सोमवार को भी सक्रियता से कार्य कर शान्तिपूर्वक त्यौहार सम्पन्न करायें। कलेक्टर ने कहा कि अतिरिक्त संसाधन की आवश्यकता होने पर मांग करें जो जिला स्तर से उपलब्ध करा दिये जाएंगे, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट को निर्देशित किया कि गोताखोरों को स्पेशल टीम को कार्यक्रम के सम्बन्ध में समुचित ब्रीफिंग दी जाए।
पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने सभी स्पार्ट पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाने के निर्देश दिये, साथ ही किसी प्रकार की आपदा ना हो पाए इस हेतु मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिये।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, एसडीओपी पेटलावद सुश्री अनुरक्ति सबनानी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग आरिफ अहमद गोरी, तहसीलदार पेटलावद अनिल बघेल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE