BREAKING NEWS
KHABAR : 7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री.. <<     NEWS : ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर सैनिक स्कूल.. <<     NEWS : जिला निष्पादक समिति की बैठक में शिक्षा,.. <<     ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस.. <<     NEWS : मेवाड़ के दादा गणपति महोत्सव की तैयारियां.. <<     NEWS : आत्म साधना की पूर्णाहुति, संथारा साधना.. <<     मुरैना में बड़ी कार्रवाई,तीन दिन से बंद थी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स सिंडिकेट पर सबसे बड़ा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्षों तक मातृभूमि की सेवा के बाद नीमच.. <<     खरगोन में बारिश का रौद्र रूप, सिरवेल महादेव.. <<     KHABAR : AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान पहुंचे.. <<     गुना पुलिस की बड़ी कामयाबी: युवक-युवती से लूट.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव विकास सेवा समिति.. <<     BIG NEWS : खेत में बिछा था मौत का करंट..., तभी वहां.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2025, 8:31 pm
BIG NEWS : ग्राम हांसपुर में जहरीले जानवर के काटने से 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पशुओं को चारा डालते समय हुआ हादसा, सर्पदंश की जताई जा रही आशंका, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हांसपुर में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 52 वर्षीय व्यक्ति की जहरीले जानवर के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान भोनीराम पिता बालमुकुंद चौधरी निवासी हांसपुर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम लगभग 6 से 7 बजे के बीच भोनीराम अपने घर के पास बने बाड़े में पशुओं को सूखा चारा डाल रहे थे, तभी किसी जहरीले जीवकृसंभवतः सांपकृने उनके हाथ की उंगलियों पर काट लिया। घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें गांव के देवस्थान ले गए, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उन्हें मनासा के शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों के अनुसार, सर्पदंश की आशंका है और जिस जीव ने काटा वह अत्यंत जहरीला था, जिसके चलते एक घंटे के भीतर ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा।

गांव में इस घटना को लेकर शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश जैसी घटनाओं से निपटने के लिए त्वरित उपचार की सुविधा और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE