BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2026, 4:58 pm
NEWS : मेवाड़ के दादा गणपति महोत्सव की तैयारियां शुरू, 14 फीट के गणपति करेंगे भक्तों का स्वागत, आकर्षक प्रतिमा बनेगी आस्था का केंद्र, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के दादा गणपति महोत्सव समिति द्वारा आगामी गणपति महोत्सव की तैयारियां विधिवत रूप से प्रारंभ कर दी गई हैं। शनिवार को हजारेश्वर महादेव मंदिर के समीप स्थित मंथन वाटिका में समिति सदस्यों की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ पूजन कर आयोजन का शुभारंभ किया गया।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष भी हर वर्ष की भांति भव्य स्तर पर गणपति महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव के लिए 14 फीट ऊंची भगवान श्री गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

समिति के अनुसार धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

इस अवसर पर यशवंत माली, अनिल माली, अर्जुन माली, योगेश गांछा एवं गोविंद माली सहित मेवाड़ के दादा गणपति महोत्सव समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE