BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2026, 11:27 am
BIG NEWS : मैदान छीना तो सड़क पर खेलेंगे, खिलाड़ियों की हुंकार से गूंजा नीमच, खेल मैदान बचाओ संघर्ष समिति ने बुलंद की आवाज, प्रशासन को दी दो टूक चेतावनी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के हायर सेकेंडरी खेल मैदान को बचाने की मांग अब आंदोलन का रूप लेती जा रही है। शनिवार को खेल मैदान बचाओ संघर्ष समिति ने भारत माता फोर ज़ीरो चौराहा पर सड़क को ही खेल मैदान बनाकर क्रिकेट और फुटबॉल खेलते हुए सांकेतिक प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने संदेश दिया कि यदि शहर का प्रमुख खेल मैदान समाप्त किया गया तो उन्हें मजबूरन सड़कों पर खेलना पड़ेगा।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी शामिल हुए। सड़क पर क्रिकेट और फुटबॉल खेलते हुए प्रदर्शनकारियों ने मैदान बचाने के समर्थन में नारे लगाए और प्रशासन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

समिति के सदस्यों ने कहा कि उनका विरोध विद्यालय निर्माण से नहीं, बल्कि खेल मैदान की कीमत पर स्कूल निर्माण किए जाने से है। उन्होंने मांग की कि विद्यालय के लिए वैकल्पिक भूमि का चयन किया जाए, लेकिन वर्षों पुराने हायर सेकेंडरी खेल मैदान को हर हाल में सुरक्षित रखा जाए।

वक्ताओं ने कहा कि यह मैदान लंबे समय से क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों का प्रमुख केंद्र रहा है। सेना, सीआरपीएफ एवं अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी करने वाले युवा भी प्रतिदिन इसी मैदान पर शारीरिक अभ्यास करते हैं। इसके अलावा योग, सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन भी इसी मैदान पर होता है। ऐसे में मैदान का अस्तित्व समाप्त होना खिलाड़ियों और खेल प्रतिभाओं के भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE