चित्तौड़गढ़। श्री मुक्तेश्वर महादेव विकास सेवा समिति की बैठक गुरुवार को सैंती स्थित भगवान श्री देवनारायण मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 2 अगस्त (रविवार) को आयोजित होने वाले रुद्राभिषेक, स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
समिति के सचिव शंकरलाल जोशी ने बताया कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रविवार दोपहर 2 बजे भगवान श्री मुक्तेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर देवनारायण मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा।
बैठक के दौरान समिति का आय-व्यय विवरण भी प्रस्तुत किया गया तथा आगामी धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक ओमप्रकाश चूलेट, अध्यक्ष मुन्नालाल गुर्जर, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, कैलाशचंद्र राव, रामप्रसाद शर्मा, महावीर प्रसाद शर्मा, ज्योति शर्मा, लालसिंह राठौड़ (सोनियाणा), राकेश शर्मा, महेश गोयल, लालशंकर पुरोहित, प्रेमशंकर दशोरा, राजेश भंडारी, घनश्याम अग्रवाल, पवन कुमार गुप्ता, आनंद तिवारी, केसरसिंह शक्तावत, चिराग शर्मा सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।