BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2026, 1:06 pm
KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल कांवड़ यात्रा रवाना, श्रावण सोमवार को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में होगा नर्मदा जल से जलाभिषेक, पढ़े जय गुप्ता की खबर 

Share On:-

सेगांव। श्रावण मास के पावन अवसर पर देवी श्री लालबाई-फूलबाई माता की नगरी सेगांव से शुक्रवार को 21वीं विशाल पैदल कांवड़ यात्रा श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के माहौल में विधि-विधान के साथ रवाना हुई। शिव टेकड़ी से प्रारंभ हुई यात्रा में सैकड़ों शिवभक्त भगवा वस्त्र धारण कर कंधों पर कांवड़, हाथों में डमरू और त्रिशूल लिए बम-बम भोले व हर-हर महादेव के जयघोष के साथ आगे बढ़े। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण छा गया।

यह चार दिवसीय यात्रा श्री हरिओम बाबा के आशीर्वाद एवं जय भोले युवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। यात्रा 3 अगस्त 2026 को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचेगी, जहां श्रावण के प्रथम सोमवार को श्रद्धालु पवित्र नर्मदा जल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करेंगे।

यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल, चिकित्सा एवं विश्राम की समुचित व्यवस्था जय भोले युवा संगठन और ग्रामवासियों द्वारा की गई है। वहीं प्रशासन ने भी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं।

भगवा पताकाओं, ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के बीच निकली इस कांवड़ यात्रा ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया। मार्गभर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया और बड़ी संख्या में लोग इस आस्था यात्रा के साक्षी बने।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE