BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2026, 5:33 pm
NEWS : ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर सैनिक स्कूल का स्वच्छता अभियान, 66वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कैडेट्स ने दिया स्वच्छता एवं धरोहर संरक्षण का संदेश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के 66वें स्थापना दिवस (7 अगस्त) के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत शनिवार को ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता तथा ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का संदेश देना रहा।

अभियान का आयोजन स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्या लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल तथा प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी. श्रीकुमार के निर्देशन में किया गया। जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि अभियान में सैनिक स्कूल के कैडेट्स एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्वच्छता अभियान के दौरान कैडेट्स ने चित्तौड़गढ़ दुर्ग परिसर एवं आसपास फैले प्लास्टिक और अन्य कचरे का संग्रहण कर उसका पृथक-पृथक निस्तारण किया। साथ ही दुर्ग की प्राचीर एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की साफ-सफाई कर ऐतिहासिक धरोहरों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्राचार्य कर्नल जसरोटिया ने कैडेट्स को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि ऐतिहासिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ युवाओं में जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी कैडेट्स एवं प्रतिभागियों ने स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण तथा ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का संकल्प लिया। अभियान का संयोजन जयपाल सिंह शेखावत ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE