BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2026, 3:59 pm
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स सिंडिकेट पर सबसे बड़ा वार, खेत में चल रही थी एमडी ड्रग्स फैक्ट्री, खाकी की दबिश से मचा हड़कंप, आरोपी तस्कर पुलिस पर फायरिंग कर हुए फरार, भारी मात्रा में एमडी और केमिकल जब्त, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीतामऊ पुलिस ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बनाने की अवैध फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ, केमिकल और उपकरण जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। अंधेरे का फायदा उठाकर तीन आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रामस्नेही मिश्रा एवं एसडीओपी दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना सीतामऊ की विशेष टीम का गठन किया गया था।

31 जुलाई एवं 1 अगस्त 2026 की दरमियानी रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मानपुरा-बड़ावदी रोड स्थित दिलीप गायरी के खेत में बने टीनशेड पर दबिश दी। यहां आरोपी दिलीप गायरी, गोविंद गायरी (दोनों निवासी मानपुरा) एवं पिंटू सिंह सिसौदिया (निवासी बजरंगगढ़, राजस्थान) अवैध रूप से एमडी ड्रग्स बनाने की तैयारी कर रहे थे।

पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से जवाबी फायरिंग की, लेकिन तीनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

मौके से पुलिस ने 110 ग्राम एमडी ड्रग्स, 325 किलो से अधिक रसायन, एमडी निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण, एक बिना नंबर की महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, गैस भट्टी, ड्रायर, ड्रम, प्लास्टिक के कंटेनर, स्टील के बर्तन सहित अन्य सामग्री जब्त की।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।

सराहनीय भूमिका-
कार्रवाई में थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति, निरीक्षक अनिल रघुवंशी, उपनिरीक्षक कुलदीप राठौर, कपिल सौराष्ट्रीय, विनय बुंदेला, विकास गेहलोद तथा साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE