BREAKING NEWS
महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<     NEWS : बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड में हर्षाेल्लास.. <<     खंडवा में दशोरा नागर समाज महिला मंडल ने.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 17 अगस्त को निकलेगी महासंगम.. <<     VIDEO NEWS: कंधों पर कांवड़, दिल में भोलेनाथ… ‘हर-हर.. <<     खरगोन के देवली गांव में 5 दिन से कुएं में फंसा.. <<     उद्योग मेले में ₹4.50 करोड़ से ज्यादा के निवेश.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<     KHABAR : अच्छी बारिश की कामना को लेकर देवरी खवासा.. <<     KHABAR : प्रेस क्लब मनासा के वार्षिक चुनाव संपन्न,.. <<     जावी के ऐतिहासिक नागेश्वर धाम में नागपंचमी.. <<     KHABAR : वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति का ध्वजारोहण.. <<     खनियांधाना के बड़े महाराज भानुप्रताप सिंह.. <<     BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2025, 6:14 pm
KHABAR : नीमच के नगर पालिका कार्यालय में होगा तीन दिवसीय ई-केवाईसी शिविर का आयोजन, जुलाई माह की इन तारीखों को पहुंचकर उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शासन के निर्देशानुसार नीमच शहर की सीमा में निवासरत समस्त नागरिकों की समग्र ई- केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। समग्र की ई-केवाईसी से वंचित नागरिकों की समग्र ई-केवाईसी के लिए नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नपा अध्यक्ष स्वाति-गौरव चोपड़ा के निर्देश पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में दिनांक 10 जुलाई से 12 जुलाई तक नगरपालिका कार्यालय परिसर में प्रातः 10.30 से सायं 5.30 तक तीन दिवसीय समग्र ई-केवाईसी शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका के समग्र ई -केवाईसी प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया कि जिस भी हितग्राही ने अभी तक अपनी समग्र आईडी की ई-केवाईसी नहीं कराई है वह शिविर में उपस्थित होकर समग्र की ई-केवाईसी आवश्यक रूप से करवा लेंवे। शिविर में बायोमेट्रिक एवं आंखों के कॉर्निया द्वारा आधार वेरिफिकेशन के साथ समग्र ई-केवाईसी कार्य किया जाएगा। आर्य ने बताया कि नगर पालिका शिविर में ई- केवाईसी निःशुल्क की जावेगी। आर्य ने बताया कि समग्र ई- केवाईसी नहीं होने की दशा में किसी भी व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, बैंक में खाता खुलवाना, पासपोर्ट बनवाना सहित नगर पालिका अथवा किसी भी शासकीय विभाग का कोई भी कार्य नहीं हो सकेगा एवं शासन की किसी भी योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो सकेगा। अतः समग्र ई -केवाईसी से वंचित नागरिक नगर पालिका कार्यालय में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर समग्र की ई- केवाईसी आवश्यक रूप से करवा ले। 
आर्य ने बताया कि समग्र की ई- केवाईसी नहीं होने पर संबंधित हितग्राही का नाम समग्र से हटाने की कार्यवाही की जा रही है, समग्र से नाम हटने पर हितग्राही स्वयं जवाबदार होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE