BREAKING NEWS
BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<     KHABAR : भक्ति में डूबा नीमच शहर, 31 उपवास की कठिन.. <<     NEWS : तिरंगे की शान में गूंजा कुमावत समाज,.. <<     गुना में जन-विश्वास शिविर: मंत्री गोविंद सिंह.. <<     स्वतंत्रता दिवस पर खरगोन जेल में बड़ा तोहफा, 2.. <<     KHABAR : तिरंगे की शान में रंगा कुकड़ेश्वर, भव्य.. <<     BIG VIDEO: MP में खाद पर अचानक लगी रोक! किसानों में.. <<     खरगोन में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना.. <<     WEATHER : मध्यप्रदेश में आसमान से आफत की बारिश, 15 से.. <<     उज्जैन जिले के तराना में अखंड भारत संकल्प.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2026, 12:23 pm
NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर स्थित खेल मैदान में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। समारोह में चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स के लोकेशन हेड आलोक रंजन ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सिक्योरिटी विभाग, फायर एंड सेफ्टी विभाग के जवानों तथा हिंद जिंक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने परेड प्रस्तुत कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।


उत्पादन के साथ सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर जोर
समारोह को संबोधित करते हुए लोकेशन हेड आलोक रंजन ने कहा कि देश के लिए उत्पादन करना हम सभी का कर्तव्य है। कंपनी पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा के विश्वस्तरीय मानकों को पूरा करते हुए उत्पादन के लिए प्रतिबद्ध है।


उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर देशभक्तों को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि देश की गौरवपूर्ण संप्रभुता को बनाए रखते हुए चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स ने उत्पादन और उत्पादकता के साथ सुरक्षा, कार्य संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण तथा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कई नवाचार और उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों के पीछे पूरी जिंक टीम का निरंतर प्रयास महत्वपूर्ण है।


आलोक रंजन ने कंपनी की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए विभिन्न सीएसआर गतिविधियों का भी उल्लेख किया।


बच्चों ने दी देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि यूनियन के महामंत्री घनश्याम सिंह राणावत ने भी संबोधित किया। हिंद जिंक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समारोह में उत्साह भर दिया।


समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा यशद सुझाव योजना तथा उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और अन्य गणमान्यजनों की मौजूदगी रही। पूरे समारोह में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE