मनासा। प्रेस क्लब मनासा के वार्षिक चुनाव शनिवार 15 अगस्त को स्थानीय डाक बंगले पर संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी शब्बीर बोहरा एवं हेमंत शर्मा की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया कराई गई।
सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव एवं दो कार्यकारिणी सदस्यों के पदों के लिए नामांकन पत्र प्राप्त किए गए। इसके बाद दोपहर 1 से 2 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हुई।
धर्मेंद्र पाटीदार बने अध्यक्ष
अध्यक्ष पद के लिए संजय व्यास एवं कैलाश सोडानी द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद धर्मेंद्र पाटीदार को सर्वसम्मति से प्रेस क्लब मनासा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
सचिव पद के लिए एकमात्र नामांकन दाखिल होने पर नरेंद्र कुशवाह को सचिव चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर मंगल गोस्वामी एवं कुंजबिहारी सिंह कुशवाह द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद परशराम वर्मा को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
इन पदों पर भी हुआ चयन
सहसचिव पद पर दिलीप बोराना निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मंगल कुशवाह एवं मनीष जोलान्या का चयन किया गया।
प्रेस क्लब के संरक्षक पद पर शब्बीर बोहरा, हेमंत शर्मा एवं संजय व्यास को नियुक्त किया गया।
वरिष्ठ पत्रकार रहे मौजूद
चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रेस क्लब मनासा के पूर्व अध्यक्ष रामधन विजयवर्गीय, पूर्व सचिव भरत कनेरिया, वरिष्ठ सदस्य सुरेश कुमावत, यशवंत राठौर, नरेंद्र राठौड़, राकेश गुर्जर, नमन यति एवं राकेश शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं और प्रेस क्लब की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई।