बामनिया। में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षाेल्लास और देश भक्ति के साथ मनाया गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत भवन ओर मुस्लिम समुदाय के मदरसा भवन पर सरपंच रामकन्या संजय मकोड़ द्वारा ध्वजारोहण किया गया, पुलिस चौकी पर प्रधान आरक्षक राजेश परमार ओर मुख्य चौराहे पर समाजसेवी संजय लूणावत ने विधिवत तिरंगा फहराया इस दौरान राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई मुख्य चौराह पर आयोजित सामूहिक ध्वजा रोहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राओं गणमान्य नागरिक शामिल हुए, ध्वजा रोहण के साथ हीं राष्ट्रभक्ति के भाव से ओतपोत हो गया उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के दौरान तिरंगे को सलामी दी देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजय मन कर दिया, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बामनिया के विभिन्न संस्थानों एवं प्रमुख स्थलों पर ध्वजारोहण किया गया, इस दौरान नागरिकों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला जगह-जगह तिरंगे की शान में देश भक्ति के स्वर सुनाई दिए, छात्र छात्राओं का उत्साह पूर्ण भागीदारी ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया पूरे बामनिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र प्रेम और एकता का संदेश देखने को मिला।