पोलायकला। देशभर के साथ नगर पोलायकलां में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार मुख्य अतिथि प्रेमनारायण मरेठिया ने शान से तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के शासकीय महाविद्यालय पोलायकलां पर प्रभारी प्राचार्य अर्जुन धांसू तहसील कार्यालय सब्जी मंडी नायब तहसीलदार सांदीपनी उत्कृष्ट उच्चतर विद्यालय मे प्राचार्य राजेश शर्मा पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी दीपक धुर्वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डा उमर फारूक शाह सेवा सहकारी संस्था मर्यादा रामसिंह वर्मा के साथ शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालयों में भी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यालय परिसरों में तिरंगा शान से लहराता नजर आया। इस दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। छात्र-छात्राओं ने समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के उन वीर शहीदों और महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि आज हम जिस आजाद भारत में सांस ले रहे हैं, वह हमारे वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है।ब उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
अध्यक्ष पवन राजकुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का दिन भी है। हमें शहीदों के सपनों के भारत के निर्माण के लिए आपसी भाईचारे, एकता और विकास की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।वहीं पर मुख्यअतिथि के रूप में प्रेम नारायण मरेठिया ने कहा कि पोलायकला के नागरिकों को संगठित हो करके नगर के विकास की दिशा में अग्रसर होना होगा क्योंकि कालापीपल विधानसभा का इतना बड़ा नगर होने के बाद भी ना तो अभी तक मंडी का दर्जा मिल पाया है और 35 किलोमीटर दूर राजस्व विभाग के कामों के लिए शुजालपुर तथा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नही होने से आम नागरिकों अवंतीपुर बडोदिया जाना पड़ता हैयह स्थिति हमारे पोलायकला की हो गई है हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नगर विकास में हर व्यक्ति का सहयोग ले करके आगे बढ़ना होगा वही पर नगर के नागरिकों का भी कर्तव्य है कि वह भी नगर विकास में अपना पूरा सहयोग दें अवसर पर पार्षद नरेंद्र मंडलोई मनीष तोमर नरेश दीक्षित लखन चंद्रवंशी प्रकाश चौधरी माखन मालवीय संतोष देथलिया नारायण सिह अलेरिया विनोद मालवीय घनश्याम मालवीय के साथ समारोह में नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी उपस्थित रहे। पूरे नगर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। आभार नगर परिषद सी एम ओ भगवान सिह भिलाला ने माना संचालन मनोज विजयवर्गीय ने किया।