देवरी खवासा। गांव में अच्छी बारिश और इंद्रदेव को प्रसन्न करने की कामना को लेकर परंपरागत रूप से उज्जैनी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित जोड़ा बावजी के आगे पशुओं को निकाला।
इसके बाद ग्रामीण गांव के सभी मंदिरों में पहुंचे, जहां देवी-देवताओं का विधि-विधान से पूजन किया गया और हवन भी किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान ग्रामीणों ने इंद्रदेव से क्षेत्र में अच्छी एवं पर्याप्त बारिश की कामना की, ताकि किसानों की फसलों को पर्याप्त पानी मिल सके।
उज्जैनी पर्व के इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी वर्षा के लिए प्रार्थना की।