BREAKING NEWS
महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<     NEWS : बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड में हर्षाेल्लास.. <<     खंडवा में दशोरा नागर समाज महिला मंडल ने.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 17 अगस्त को निकलेगी महासंगम.. <<     VIDEO NEWS: कंधों पर कांवड़, दिल में भोलेनाथ… ‘हर-हर.. <<     खरगोन के देवली गांव में 5 दिन से कुएं में फंसा.. <<     उद्योग मेले में ₹4.50 करोड़ से ज्यादा के निवेश.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<     KHABAR : अच्छी बारिश की कामना को लेकर देवरी खवासा.. <<     KHABAR : प्रेस क्लब मनासा के वार्षिक चुनाव संपन्न,.. <<     जावी के ऐतिहासिक नागेश्वर धाम में नागपंचमी.. <<     KHABAR : वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति का ध्वजारोहण.. <<     खनियांधाना के बड़े महाराज भानुप्रताप सिंह.. <<     BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2025, 7:57 pm
KHABAR : कलेक्‍टर चंद्रा ने किया मोरवन, रामनगर, खातीखेड़ा, भगवानपुरा में आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, बच्‍चों की उपस्थिति एवं भोजन की गुणवत्‍ता का जायजा लेकर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को जावद क्षेत्र के ग्रामों के भ्रमण दौरान गांव मोरवन में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 5, सुठोली रामनगर में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 एवं 3 तथा खातीखेड़ा एवं भगवानपुरा में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर बच्‍चों की उपस्थिति एवं उन्‍हें पोषण आहार, नाश्‍ता, भोजन वितरण का जायजा लिया। कलेक्‍टर ने इन आंगनवाड़ी केंद्रो में स्‍व सहायता समूह के माध्‍यम से प्रदान किए जा रहे नाश्‍ते व गर्म पके भोजन के बारे में जानकारी ली और भोजन की गुणवत्‍ता का भी अवलोकन किया।
कलेक्‍टर ने खातीखेड़ा आंगनवाड़ी केंद्र में बच्‍चों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं पाये जाने और बच्‍चों के लिए प्री प्राथमिक शैक्षणिक गतिविधियॉं संतोषजनक नहीं होने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी को दिए। कलेक्‍टर ने स्‍वसहायता समूह के अध्‍यक्ष, सचिव से चर्चा कर, उन्‍हें नियमित रूप से अच्‍छी गुणवत्‍ता का भोजन तैयार कर स्‍कूल, आंगनवाडी में बच्‍चों को उपलब्‍ध कराने की समझाईश भी दी। कलेक्‍टर ने आंगनवाड़ी केंद्रों के निरीक्षण दौरान बच्‍चों से चर्चा कर नियमित आंगनवाड़ी केंद्र आने, नियमित दो समय भोजन, नाश्‍ता मिलने व आंगनवाड़ी में संचालित अन्‍य शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी भी ली।
कलेक्‍टर चंद्रा ने ग्राम भगवानपुरा में आंगनवाडी केंद्र का सुव्‍यवस्थित संचालन पाये जाने, बच्‍चों की उपस्थिति भी अच्‍छी पाए जाने व बच्‍चों के लिए अन्‍य शैक्षणिक व बाल सुलभ गतिविधियां भी बेहतर ढंग से संचालित करने पर कार्यकर्ता शारदा जटिया के कार्याे की सराहना भी कलेक्‍टर द्वारा की गई। उन्‍होने भगवानपुरा आंगनवाड़ी केंद्र का नवीन भवन बनाने के लिए राशि स्‍वीकृत करने की बात भी कही और प्रस्‍ताव प्रस्‍तुत करने के निर्देश जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी को दिए।
इस मौके पर एसडीएम प्रीती संघवी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अंकिता पंड्या, जिला शिक्षा अधिकारी एसएस मांगरिया, डीपीसी दिलीप व्‍यास सहित अन्‍य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE