BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2025, 1:33 pm
KHABAR : कलेक्‍टर ने चिमनाबाई स्‍कूल में दो कम्‍प्‍यूटर सेट किए प्रदान, स्‍कूल का निरीक्षण कर क्‍लॉस रूम में विद्यार्थियों से की चर्चा, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। जिले के शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से शिक्षा देने के लिए स्‍कूलों में ई लाइब्रेरी बनाई जा रही है। ई लाइब्रेरी में विद्यार्थी कम्‍प्‍यूटर के माध्‍यम से आधुनीक तकनीक से शिक्षा प्राप्‍त करेंगे। ई लाइब्रेरी अभियान के तहत ई लर्निंग के लिये आईडीबीआई बैंक द्वारा सीएसआर मद से चिमनाबाई स्‍कूल देवास में कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह की उपस्थिति में दो कम्‍प्‍यूटर सेट प्रदान किये। आईडीबीआई बैंक द्वारा बिंजाना प्राथमिक विद्यालय के साथ लिए 15 फ़र्नीचर सेट भी दिये गये।


कलेक्‍टर सिंह ने कहा कि चिमनाबाई स्‍कूल में आईडीबीआई बैंक द्वारा ई-लाईब्रेरी के लिए कम्‍प्‍यूटर उपलब्‍ध कराये गये है। इसके लिए आईडीबीआई बैंक को बहुत-बहुत धन्‍यवाद, आपका दृष्टिकोण शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सराहनीय है, अन्‍य बैंक भी इससे प्रेरणा लेंगे और अभियान में सहभागी बनेंगे। ई-लाईब्रेरी अभियान के तहत कम्‍पनियां यूस्‍ड कम्‍प्‍यूटर भी दे सकते है, जिससे बच्‍चों को लाभ होगा।


उन्होंने कहा कि आज के समय में कम्‍प्‍यूटर दक्षता होना आवश्‍यक है। कम्‍प्‍यूटर आज बेसिक आवश्‍यकता में शामिल हो गया है। कंप्यूटर ज्ञान छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है। कंप्यूटर छात्रों को विभिन्न विषयों को सीखने और समझने में मदद करता है। कंप्यूटर इंटरनेट के माध्यम से विशाल जानकारी का भंडार प्रदान करता है, जिससे छात्र किसी भी विषय के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कंप्यूटर का उपयोग करके, छात्र कोडिंग, और अन्य डिजिटल कौशल सीख सकते हैं, जो उनके भविष्य के करियर के लिए महत्वपूर्ण हैं। 


इस दौरान कलेक्‍टर  ऋतुराज सिंह ने स्‍कूल के पुराने व नए भवन का निरीक्षण किया एवं संबंधितों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्‍टर  सिंह ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से पढाई करने व याद करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। विद्यार्थियों से त्रैमासिक परीक्षा की तैयारी के संबंध में जानकारी ली। उन्‍होंने कहा कि प्रतिदिन 04 घण्‍टे पढ़ाई करें। पढ़ाई के लिए सभी टाईम टेबल बनायें और टाईम टेबल के अनुसार पढ़ाई करें। कलेक्‍टर सिंह ने कम्प्यूटर लेब में छात्राओं को विभिन्न साफ्टवेयरों पर कार्य करने को भी दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE