BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2025, 1:06 pm
KHABAR : दुग्‍ध समृद्धि अभियान के तहत चंद्रपुरा की चौपाल पर पशुपालकों और ग्रामीणों से रूबरू हुए कलेक्‍टर, बोले- सभी पशुपालक उन्‍नत नस्‍ल का पशुपालन कर दुग्‍ध उत्‍पादन दो गुना करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच जिले के सभी पशुपालक, उन्‍नत नस्‍ल का पशुपालन कर, दुग्‍ध उत्‍पादन बढ़ाए। पशुओं में नस्‍ल सुधार के लिए पशुपालन विभाग की कृत्रिम गर्भाधान योजना एवं सेक्‍स सार्टेड सिमन, योजना का लाभ लेकर, अपने पशुओं में नस्‍ल सुधार करें। सभी पशुपालक अपने के.सी.सी. बनवाए और ब्‍याज मुक्‍त ऋण प्राप्‍त कर दुधारू पशुओं की संख्‍या बढ़ाए। यह बात कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को रामपुरा तहसील के गांव चंद्रपुरा की चौपाल पर दुग्‍ध समृद्धि अभियान नीमच के तहत आयोजित चौपाल पर पशुपालकों, किसानों और ग्रामीणों से संवाद करते हुए कही। इस मौके पर एसडीएम पवन बारिया, जनपद सीईओ आरीफ खान, उप संचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्‍टर ने ग्रामीणों की मांग पर गांव में बंद दुग्‍ध समिति को पुनरू क्रियाशील करने के निर्देश दिए। उन्‍होने ग्रामीणों की मांग पर सावरी नदी पर श्रृंखलाबद्ध स्‍टापडेट निर्माण बनवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्‍टर ने गांधीसागर से रामपुरा उदवहन सिंचाई योजना में छूटे 15 गांवों को भी शामिल करने के लिए शासन स्‍तर पर प्रयास करने की बात कही।

कलेक्‍टर ने एवीएफओ को निर्देश दिए कि वे शनिवार को गांव में उपस्थित रहकर, पशुओं में नस्‍ल सुधार के लिए सेक्‍स सार्टेड सिमन एवं कृत्रिम गर्भाधान के लिए शिविर लगाए और ग्रामीणों को पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी देकर उनके आवेदन तैयार करवाएं। कार्यक्रम में डॉ.राजेश पाटीदार ने विभागीय योजनाओं और पशुओं में नस्‍ल सुधार के उपाय तथा उन्‍न नस्‍ल के पशुपालन के बारे में विस्‍तार से बताया। कलेक्‍टर ने ग्रामीणों की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE