BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2025, 12:24 pm
KHABAR : शिक्षा की गुणवत्ता सुधार की कलेक्‍टर नीमच की पहल, नवोदय विद्यालय रामपुरा एवं हाई स्‍कूल मजिरिया में विद्यार्थियों से किया संवाद, शिक्षण कार्य का लिया जायजा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा द्वारा नीमच जिले के शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए विशेष  पहल की जा रही है । इसके तहत कलेक्‍टर समय समय पर शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर वे कक्षाओं में विद्यार्थियों के साथ संवाद कर शिक्षा की गुणवत्‍ता एवं अध्‍यापन कार्य का जायजा ले रहे है ।

कलेक्‍टर चंद्रा ने शुक्रवार  को मनासा विकासखण्‍ड के हाई स्‍कूल मजिरिया एवं नवोदय विद्यालय रामपुरा का निरीक्षण किया। उन्‍होने नवोदय विद्यालय की विभिन्‍न कक्षाओं में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कर अध्‍यापन कार्य का जायजा लिया। साथ ही विद्यार्थियों से चर्चा कर, पाठ्यक्रम भविष्‍य के लिए निर्धारित लक्ष्‍य के बारे में पूछा और दैनिक पढ़ाई की रणनिति के बारे में चर्चा कर, उनके शैक्षणिक स्‍तर को परखा। कलेक्‍टर चंद्रा ने हाई स्‍कूल मजिरिया में कक्षा 11 वीं में पहॅुचकर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और शिक्षण कार्य का  जायजा  लिया।

कलेक्‍टर चंद्रा ने विद्यार्थियों से कहा , कि अच्‍छे केरियर निर्माण के लिए कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा प्रथम पड़ाव हैं। अतरू सभी विद्यार्थी कक्षा 10वीं में मन लगाकर अच्‍छी पढ़ाई करें और अच्‍छे अंक हासिल कर उत्‍तीर्ण हो। उन्‍होने सभी छात्र-छात्राओं से 85 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ बोर्ड परीक्षाए उत्‍तीर्ण करने का लक्ष्‍य हासिल कर अच्‍छी पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एसडीएम पवन बारिया, जिला शिक्षा अधिकारी एसएम मांगरिया, डीपीसी दिलीप व्‍यास एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE