BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2025, 12:47 pm
KHABAR : कलेक्टर अदिती गर्ग ने जिला चिकित्सालय से दो नवीन शव वाहनों को दिखाई हरी झंडी, शव परिवहन के लिए अब नहीं लगेगा कोई शुल्क, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग ने जिला चिकित्सालय मंदसौर से दो नवीन शव वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मध्य प्रदेश शासन द्वारा जिले को दो अत्याधुनिक शव वाहन दिए गए हैं। अब जिले में शव परिवहन के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा। ये दोनों शव वाहन जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों, जैसे जिला चिकित्सालय और अन्य अस्पतालों में, किसी मरीज की मृत्यु होने पर उनके पार्थिव शरीर को उनके घर या श्मशान घाट तक सम्मानपूर्वक और निःशुल्क पहुंचाने की सुविधा प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर कलेक्टर अदिती गर्ग ने कहा, यह जनहित में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह सेवा उन परिवारों के लिए बहुत मददगार होगी। जिन्हें दुःख की घड़ी में शव परिवहन के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता था।ष् उन्होंने यह भी बताया कि यह सुविधा मध्य प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और मंदसौर जिले के लोगों के लिए एक बड़ी राहत है। यह नई सेवा जिला चिकित्सालय सहित अन्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में दिवंगत हुए रोगियों या दुर्घटना पीड़ितों के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ उनके गंतव्य तक पहुंचाएगी। शुभारंभ अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चौहान, सिविल सर्जन डॉ. बी. एल. रावत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक निलेश गर्ग, जिला चिकित्सालय के चिकित्सक, पत्रकार मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE