BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2025, 12:17 pm
KHABAR : कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में नवोदय रामपुरा की प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, बोले- नवोदय विद्यालय के सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत से अधिक लाने पर विशेष ध्‍यान दें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच पीएमश्री नवोदय विद्यालय की सभी कक्षाओं में सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत से अधिक लाने का विशेष प्रयास किया जावे। विद्यार्थियों के मासिक टेस्‍ट व त्रैमासिक टेस्‍ट के परिणामों की समय-समय पर समीक्षा कर, परीक्षा परिणाम में सुधार के विशेष प्रयास किए जाए। यह बात कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को नवोदय विद्यालय रामपुरा में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विद्यालय के परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए कही। बैठक में एसडीएम पवन बारिया, जिला शिक्षा अधिकारी एस.एम.मांगरिया, प्राचार्य नन्‍दकिशोर सहित विभिन्‍न विभागों के अधिकारी, पालकों के प्रतिनिधि एवं विद्यालयीन स्‍टाफ उपस्थित था।
 कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने रामपुरा के नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों के नव स्‍थापित कम्‍प्‍युटर लैब का फीता काटकर शुभांरभ किया और लैब में उपलब्‍ध कम्‍प्‍यूटर सेट, विद्यार्थियों की कम्‍प्‍यूटर शिक्षा की व्‍यवस्‍था के बारे में जानकारी ली।
बैठक में विद्यालय में स्‍थापित सौलर पैनल को प्रारंभ करवाकर, विद्युत आपूर्ति शुरू करने के लिए संबंधित कंपनी से चर्चा करनेतथा नवोदय विद्यालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों को अर्द्ध शासकीय पत्र लिखवाने के निर्देश दिए। उन्‍होने विद्यालय में गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना से नल कनेक्‍शन के माध्‍यम से जलापूर्ति के लिए जल निगम प्रबंधक को पत्र लिखने के निर्देश दिए।
कलेक्‍टर ने विद्यालय परिसर में विद्युत केबल कनेक्‍शन लगवाने के लिए स्‍टीमेंट बनाकर प्रस्‍तुत करने के निर्देश भी प्राचार्य को दिए। उन्‍होने बहुउद्देश्‍यीय खेल परिसर निर्माण के लिए स्‍टीमेंट बताकर प्रस्‍तुत करने तथा मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को विद्यालय में निरूशुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण एवं उपचार शिविर इसी सप्‍ताह लगाने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में अवांछित पेड़ों की छटाई करवाने के निर्देश सीएमओ रामपुरा को निर्देशित किया गया। कलेक्‍टर ने पालक प्रतिनिधियों से भी चर्चा कर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।
प्रारंभ में प्राचार्य नन्‍दकिशोर पंवार व स्‍टाफ ने अतिथियों का स्‍वागत किया। अंत में उप प्राचार्य ने आभार माना।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE