BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2025, 3:56 pm
KHABAR : मुल्तानपूरा में गिलैन बैरे सिंड्रोम के संदिग्ध मरीजों का स्वास्थ्य विभाग कर रहा जांच के बाद उपचार, इस तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से करें संपर्क, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मुख्‍य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि विकासखंड मन्दसौर के मुल्तानपूरा में गिलैन बैरे सिंड्रोम से संदिग्ध मरीजों की पहचान की गई है। यह एक गंभीर तंत्रिका रोग है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अपनी ही नसों पर हमला करती है, जिससे मांसपेशियों में कमजोरी, झुनझुनी या पक्षाघात जैसे लक्षण उत्पन्न हो सकते हैं। गिलैन बैरे सिंड्रोम के संभावित लक्षण गिलैन बैरे सिंड्रोम के संभावित लक्षण के अंतर्गत हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन, मांसपेशियों में तेजी से बढ़ती कमजोरी, चलने-फिरने में असमर्थता, सांस लेने या निगलने में कठिनाई, चेहरे की मांसपेशियों में कमजोरी आदि लक्षण हो सकते है। मुल्तानपूरा में विशेष सर्वे एवं स्क्रीनिंग अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। रैपिड रिस्पांस टीम (RRT) द्वारा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया गया है एवं आवश्यक नमूनों की जांच की जा रही है। मेडिकल कॉलेज मन्दसौर के विशेषज्ञ चिकित्सकों के सहयोग से मरीजों के उपचार की निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि घबराएं नहीं, समय पर लक्षणों की पहचान एवं उपचार से GBS का इलाज संभव है। अधिक जानकारी हेतु CMHO कार्यालय, मन्दसौर या स्वास्थ्य नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों से अपील स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति में लक्षण दिखाई दें तो बिना देर किए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल से संपर्क करें। बच्चों, बुजुर्गों तथा हाल ही में किसी बुखार या वायरल बीमारी से ग्रस्त लोगों में विशेष सतर्कता रखें। किसी भी अफवाह से बचें तथा केवल प्रमाणिक स्रोतों से जानकारी प्राप्त करें। मुल्तानपूरा एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिक सतर्क रहें और लक्षण नजर आने पर स्वास्थ्य टीम को तुरंत सूचित करें।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE