BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2025, 4:57 pm
NEWS : आस्था मित्र मंडल और श्याम रस महोत्सव समिति ने कुम्हार वाटिका चंदेरिया में किया श्याम झूलोत्सव का आयोजन, बुजुर्गों का हुआ सम्मान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आस्था मित्र मंडल और श्याम रस महोत्सव समिति द्वारा दो दिवसीय सावन श्याम झूलोत्सव का आयोजन कुम्हार वाटिका चन्देरिया में किया गया। दोनों मंडल के संयोजक अशोक भंडारी ने बताया कि झूलोत्सव के प्रथम दिन श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें बाबा श्याम एवं साँवरिया सेठ की आकर्षक झाँकी सजाई गई। कीर्तन में मंडल के पुरषोत्तम शर्मा, राजकुमार वैष्णव, प्रदीप मारवाल, प्रमोद जाँगिड़, आराधना भंडारी,नीलम मेनारिया,नारायण सुथार, आदि ने बाबा श्याम, भोलेनाथ ओर सावन के गीतों से उपस्थित श्रोताओ को देर रात तक बाँधे रखा।
दूसरे दिन मंडल के झूलोत्सव और सम्मान समारोह में 75 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को सम्मानित किया गया ।बुजुर्गों के सम्मान से उपस्थित लोग भावुक हो गए और सभी की आंखे नम हो गई। मंडल ने 90℅ से ऊपर प्राप्त अंको के बच्चो को जिसमें अंशिका, जीयांशी और प्रियांशी जायसवाल को सम्मानित किया गया तत्पश्यात झूलोत्सव कार्यक्रम के संचालक कमल बिलोची ने उपस्थित श्यामप्रेमियों को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम से महोत्सव को आनंदित कर दिया। महिलाओं ने सावन के झूले भी झूले।
इस कार्यक्रम में दोनों मंडल के सभी सदस्यों का सहयोग रहा। पूरे कार्यक्रम में मण्डल के अलावा भी कई श्याम परिवारों ने भाग लिया। ज्ञात रहे आस्था मित्र मंडल ने विगत वर्ष में अपने पूर्वजों की याद में एक शाम पूर्वजो के नाम से चित्तौड़गढ़ में शहर के मध्य स्थित मोक्षधाम में एक शाम पूर्वजों के नाम भजन संध्या रखी गई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE