BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2025, 7:23 pm
NEWS : कचरा बिनने वाले बच्चों का कराया स्कूल में दाखिला, जिला पुलिस की कालिका पेट्रोल यूनिट की अनूठी पहल, मासूमों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गरीब तबके के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लक्ष्य से जिले की कालिका पेट्रोलियम यूनिट ने पहल करते हुए शहर के 6 बच्चों का गांधीनगर कच्ची बस्ती स्कूल में दाखिला करवाया। वहीं बच्चों के माता-पिता को उनकी शिक्षा अनवरत रखने का प्रण भी दिलवाया।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि शहर में संचालित पुलिस की कालिका पेट्रोलियम यूनिट की महिला कांस्टेबल प्रियंका व पुष्पा ने शहर में भ्रमण के दौरान कुछ बच्चों को चिन्हित किया जो कचरा बिन रहे थे। उनके मन मे इन बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का विचार आया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध एवं अनुसंधान सेल मुकेश सांखला के निर्देश पर शहर में कचरा बिनने वाले छः बच्चों को चिन्हित कर उनके माता-पिता को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए गांधीनगर कच्ची बस्ती में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले तीन बालक व तीन बालिकाओं को शहर के गांधीनगर स्थित कच्ची बस्ती स्कूल में दाखिला करवाया। 
एएसपी सांखला ने बताया कि इन प्रयासों से न केवल बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा बल्कि उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव भी आएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE