नीमच। जिला मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत बोरखेड़ी कला में मंगलवार को विधायक दिलीप सिंह परिहार ने लगभग 20 लाख की लागत से बने डोम का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।
विधायक परिहार ने कहा कि डोम बनने से ग्रामीणों को सामाजिक कार्यक्रमों में सुविधा मिलेगी। पहले खुले में आयोजन करने पर बारिश या अन्य परिस्थितियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब ग्रामीणों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा। उन्होंने बताया कि नीमच विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में डोम निर्माण कार्य प्रगति पर है।
कार्यक्रम में बोरखेड़ी कला के सरपंच भोपाल अहीर ने अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदा देवी धनगर, मंडल अध्यक्ष विश्वास पाटीदार, मोहन सिंह राणावत, महामंत्री ममता नागदा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा, सरपंच गोपाल शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि नवल कृष्ण सुरावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।