BREAKING NEWS
KHABAR : पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन सख्त, कल.. <<     KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में नशे पर बड़ा प्रहार, ईको कार.. <<     NEWS : 551 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : मोरवन से 16 जुलाई से लापता भेरूलाल का नहीं.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 55 आवेदकों की सुनी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में जिला पंचायत.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भीम आर्मी का 11वां स्थापना.. <<     KHABAR : सिंगोली में 9 दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व.. <<     KHABAR : सिंगोली में गूंजेंगे राम के भजन,.. <<     KHABAR : नामांतरण के बाद भुगतान से इनकार, किसान.. <<     KHABAR : मिशन न्यू इंडिया ने भाजपा जैसलमेर.. <<     KHABAR : लेवड़ा-धनेरियाकला गांव के खेल मैदान पर.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा महोत्सव में बच्चों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2025, 12:07 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- दो गीर गायों से शुरू किया पशुपालन, आज 26 गौवंश का पालन कर आत्‍मनिर्भर बने लक्ष्‍मीपुरा के कृषक पृथ्‍वी धाकड़, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले के जावद विकासखण्ड के लक्ष्मीपुरा अठाना निवासी कृषक पृथ्वी धाकड़ ने वर्ष 2019 में 90 हजार में दो गीर गाय खरीदी और एक समय का दूध बेचा व एक समय का घी बनाकर विक्रय किया और एक वर्ष में एकलाख 20 हजार का शुद्ध लाभ कमाया। गायों में एबीएस का सेक्स सोर्टेड सीमन लगवाया और बछियांएँ प्राप्त की। फिर दो गाय खरीदी और अगले वर्ष पुनः दो गाय ओर क्रय की तथा 37 हजार रूपये में भावनगर से एक गीर बुल खरीदा। समय बढ़ता गया, आयु बढ़ती गई और आज पृथ्वी के पास 13 दुधारू गीर गाय तथा 13 ही बछड़ियां है।

पशुपालक पृथ्वी ने बताया, किवो दूध और घी जैविक रीति से उत्‍पादित करते है अर्थात जो बरसीम, नेपीयर पैदा करते है, इसमें रासायनिक उर्वरकों का उपयोग नहीं करते है। वर्तमान में पशुपालक पृथ्‍वी धाकड़ प्रति वर्ष 6 से 7 लाख का दूध बेचते है, जो बॉटल पेकींग में नीमच शहर में 80 रूपये लीटर के भाव बिकता है। पृथ्वी अपने यहाँ उत्पादित शाम के दूध का घी बनाते है और उसे 1800 रूपयेसे 2000 रूपये प्रति किलो के भाव से मध्यप्रदेश एवंमहाराष्ट्र में बेचते है।

पृथ्वी धाकड़ बताते है, कि मेरे पास एडवास में  आर्डर रहते है में पूर्ति नहीं कर पता हूँ।वे  पनीर बनाकर 560 रूपये प्रति किलो के भाव विक्रय कर रहे है।

पशुपालक पृथ्वी दूध, घी, और पनीर से ही नहीं बल्कि कैचुआ खाद व गौमूत्र से भी अच्‍छी  आय प्राप्‍त कर रहे है। जैविक खाद 1200 रूपये क्विंटल तथा गौमुत्र 10 रूपये लीटर में बेचते है। प्रतिवर्ष एक लाख तीस हजार की खाद तया 25 हजार का गौमूत्र बेचते है। पृथ्वी बताते है कि 23 लीटर दूध से एक किलो घी बनता है और गत वर्ष 75 किलो घी विक्रय किया। पृथ्वी पशु आहार में भूसा, हरी घास, गेहू चोकर, बीनोला खल तथा मण्डी की मिक्स चूरी पशु आहार में खिलाते है। पृथ्वी का कहना है कि मैं आज 10 बीघा खेती वाले किसान से ज्यादा कमाता हूँ और फसले भी जैविक पैदा कर रहा हूँ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE