BREAKING NEWS
KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<     छतरपुर में ड्यूटी छोड़ जुए की महफिल! वीडियो.. <<     बड़वानी में खिलाड़ियों का बड़ा आंदोलन! बदहाल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2025, 2:47 pm
NEWS : राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पुलिस लाईन व थानों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् एवं स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम किया आयोजित, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़, 15 नवम्बर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 15 नवम्बर 2025 को जिले के सभी पुलिस थानों सहित पुलिस लाइन में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् एवं स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया।


पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि बंकिमचंद्र चटोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में राज्य के समस्त पुलिस थानों में दिनांक 15 नवम्बर 2025 को ष्वंदे मातरम्ष् कार्यकम एवं स्वदेशी संकल्प आयोजित करने हेतु पुलिस मुख्यालय से निर्देश प्राप्त हुये। उक्त निर्देशों की पालना में दिनांक 15 नवम्बर 2025 को प्रातः 9.30 बजे जिले के समस्त पुलिस थानों व पुलिस लाईन में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् कार्यक्रम एवं स्वदेशी संकल्प आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को सशक्त करना था। इस दौरान जिले के सभी वृत्त पुलिस कार्यालयों, थानों और पुलिस लाईन पर विशेष समारोहों का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस कार्मिको के साथ सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्रों एवं स्कूल के विद्यार्थियों को भी सम्मिलित किया गया।


 इन आयोजनों में पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इस अवसर पर स्वयं पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने जिला मुख्यालय पर पुलिस लाईन में तथा जिले के वृत्त कार्यालय व थानों पर वृत्ताधिकारी व थानाधिकारियों ने उपस्थित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रहित, कानून-व्यवस्था और जन-सेवा के प्रति उसी उत्साह, समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया, जिसकी प्रेरणा वंदे मातरम् के भाव से मिलती है। पुलिस अधीक्षक ने इस मौके पर कहा कि वंदे मातरम् गीत देशभक्ति, जनजागरण और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है।
कार्यक्रम की सफलता और व्यापकता को दर्शाने के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने एक विशेष पोर्टल तैयार किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE