BREAKING NEWS
VIDEO: अंतिम संस्कार के बीच आया धमकी भरा फोन, मचा.. <<     KHABAR : शिक्षक सहकारी साख संस्था की वार्षिक.. <<     BIG REPORT : खेत की घनी झाड़ियों में फंसा 8 फीट का.. <<     VIDEO: भोपाल में 28 सितंबर को कांग्रेस का बड़ा.. <<     HEADLINES : मध्य प्रदेश की 8 बड़ी खबरें: एक्सप्रेसवे.. <<     BIG NEWS : थाईलैंड के बैंकॉक में नीमच के अरबाज़ खान.. <<     KHABAR : उज्जैन में चलने हैं बड़े हथौड़े, इसलिए सीएम.. <<     KHABAR : एसपी कार्यालय के सामने ग्रामीणों का.. <<     SHORT : अरबाज़ खान ने बैंकॉक में जीता GOLD! एशियन.. <<     BIG NEWS : श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल था.. <<     #मध्यप्रदेश में #नगरीय निकाय #चुनाव से पहले.. <<     NEWS : माउंट आबू की डॉ. बीके बिन्नी सरीन को.. <<     KHABAR : गांधी भवन में सेवादल ने किया ध्वजारोहण,.. <<     NEWS : माउंट आबू में नक्की झील की सफाई का अभियान.. <<     NEWS : विश्व पर्यटन दिवस पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में.. <<     गुना में महिला की मौत पर बवाल, शव रखकर परिजनों.. <<     NEWS : जेके सीमेंट वर्क्स में आस्था, उल्लास और.. <<     KHABAR : डॉ. नरोत्तम मिश्रा का राहुल गांधी पर हमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2026, 3:25 pm
NEWS : माउंट आबू में नक्की झील की सफाई का अभियान तेज, सीवरेज का पानी रोकने के लिए जोधपुर से पहुंचीं 3 मशीनें, पढे़ अनिल ऐरन की खबर 

Share On:-

माउंट आबू। विश्व प्रसिद्ध नक्की झील को स्वच्छ बनाने और झील में जा रहे सीवरेज के पानी को रोकने के लिए नगर पालिका प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य और आयुक्त त्रिकमदान चारण की मौजूदगी में सफाई अभियान शुरू किया गया। राजस्थान सरकार के रूडीप विभाग के अधिकारी और पालिका प्रशासन मौके पर जुटे हुए हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य ने पदभार संभालने के दूसरे दिन ही नक्की झील में प्रदूषण रोकने की मांग को लेकर रूडीप विभाग के अधिकारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि शहर के सभी सीवरेज चौंबरों की सफाई कर झील में गंदे पानी की आवक नहीं रोकी गई, तो वे धरने पर बैठेंगे।

इसके बाद स्थानीय प्रशासन और जिला कलेक्टर के निर्देश पर जोधपुर नगर निगम से चौंबरों की सफाई करने वाली तीन मशीनें और टीम माउंट आबू पहुंची। टीम ने सुबह से ही सफाई कार्य शुरू कर दिया।

नक्की झील में सीवरेज का पानी जाने से झील प्रदूषित हो रही थी। अब प्रशासन का प्रयास झील में गंदे पानी की आवक रोकने और सीवरेज चौंबरों की सफाई कर झील को स्वच्छ बनाने पर केंद्रित है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE