BREAKING NEWS
NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 9 बड़ी खबरें: रेल.. <<     KHABAR : रामगढ़-सिरवेल में वनभाजी उत्सव, आदिवासी.. <<     VIDEO: अंतिम संस्कार के बीच आया धमकी भरा फोन, मचा.. <<     KHABAR : शिक्षक सहकारी साख संस्था की वार्षिक.. <<     BIG REPORT : खेत की घनी झाड़ियों में फंसा 8 फीट का.. <<     VIDEO: भोपाल में 28 सितंबर को कांग्रेस का बड़ा.. <<     HEADLINES : मध्य प्रदेश की 8 बड़ी खबरें: एक्सप्रेसवे.. <<     BIG NEWS : थाईलैंड के बैंकॉक में नीमच के अरबाज़ खान.. <<     KHABAR : उज्जैन में चलने हैं बड़े हथौड़े, इसलिए सीएम.. <<     KHABAR : एसपी कार्यालय के सामने ग्रामीणों का.. <<     SHORT : अरबाज़ खान ने बैंकॉक में जीता GOLD! एशियन.. <<     BIG NEWS : श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल था.. <<     #मध्यप्रदेश में #नगरीय निकाय #चुनाव से पहले.. <<     NEWS : माउंट आबू की डॉ. बीके बिन्नी सरीन को.. <<     KHABAR : गांधी भवन में सेवादल ने किया ध्वजारोहण,.. <<     NEWS : माउंट आबू में नक्की झील की सफाई का अभियान.. <<     NEWS : विश्व पर्यटन दिवस पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में.. <<     गुना में महिला की मौत पर बवाल, शव रखकर परिजनों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2026, 5:24 pm
BIG REPORT : खेत की घनी झाड़ियों में फंसा 8 फीट का विशालकाय अजगर, रेस्क्यू टीम पहुंची तो आसान नहीं था रास्ता, जेसीबी से हटानी पड़ी झाड़ियां, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। रतनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नारदा में खेत की मेड़ पर घनी और कंटीली झाड़ियों के बीच करीब 8 फीट लंबा अजगर फंसा मिलने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घनी झाड़ियों के कारण उसका रेस्क्यू करना आसान नहीं था।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। झाड़ियां अधिक घनी होने के कारण रेस्क्यू के लिए जेसीबी की मदद से झाड़ियों को हटाकर रास्ता बनाया गया। इसके बाद डिप्टी रेंजर बापुलाल दायमा के नेतृत्व में टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE