बुरहानपुर/सेगांव। दशोरा नागर समाज के लिए अपूरणीय क्षति। बुरहानपुर दशोरा नागर समाज के आधार स्तंभ, सीमावर्ती समाज की एकता के प्रतीक और जिलाध्यक्ष नर्मदाशंकर गुप्ता का शनिवार सुबह हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे समाज में शोक की लहर है।
श्री गुप्ता समाज सेवा के लिए सदैव अग्रणी रहे। उन्होंने सीमावर्ती समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
गायत्री मंत्रोच्चार के साथ हुआ अंतिम संस्कार
उनकी अंतिम यात्रा उनके निज निवास से निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए स्थानीय मुक्तिधाम पहुंची। वहाँ गायत्री परिवार द्वारा विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम यात्रा में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र मंडलोई, खंडवा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र दशोरे, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार जय गुप्ता (सेगांव) सहित समाज के वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में समाजजनों ने उपस्थित होकर नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
ॐ शांति।